महाराष्ट्र में गर्मी का भीषण कहर जारी/ विशेषज्ञों की चेतावनी १२ से ४ तक हीट स्ट्रोक की संभावना प्रचंड/ अब तक २१८९ लोग लू की चपेट में
उत्तरी राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार में चल रहे प्रचंड गर्मी का कहर महाराष्ट्र में भी जारी है।
महाराष्ट्र के दस जिलों में लगभग ४० डिग्री से अधिक तापमान है। लू के चलते बीमार होनेवाले लोगों की संख्या जहां मार्च महीने में सिर्फ २६४ थी, वह अप्रैल में ९८५ और मई में ९४० हुई है।
पिछले वर्ष इंडियन मेटेरियोलॉजिकल विभाग के अनुसार लगभग ७६७ लोग लू के चलते बीमार हुए थे। जबकि २०२३ में अब यह संख्या तीन गुना २१८९ के पार पहुंच गई है।
सर्वाधिक तापमान से प्रभावित महाराष्ट्र के रायगढ़ में अब तक ४१० से अधिक लोग लू की चपेट में आए हैं वहीं वर्धा में २५४ और नागपुर १६५ मामले दर्ज किए गए हैं। रायगढ़ में तो हीट स्ट्रोक के चलते १२ लोगों की मौत हो चुकी है। बीड़,चंद्रपुर ,नागपुर जैसे जिलों में तापमान ४२ डिग्री से अधिक दर्ज किए जा रहे हैं।
जानकारों की माने तो दोपहर के १२ से ४ बजे तक तापमान बहुत अधिक होता है, इस समय वरिष्ठ नागरिकों, बच्चो, महिलाओं को बहुत आवश्यक न हो तो सफर न करने की सलाह दी गई है।
कल्याण डोंबिवली बेल्ट में इन दिनों रात और दिन में कुछ कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति में कमी देखी जा रही है। जिसके चलते इन्वर्टर और अधिक गर्मी की वजह से एयर कूलर/ कंडीशनर्स का बाजार भी तेज है।
No comments
Post a Comment