मुंबई मनपा के 43 स्कूलों में दसवीं का परिणाम100%; मनपा के सभी स्कूलों का पास प्रतिशत ८७.४४%/ गुंदवली मुंबई पब्लिक स्कूल के शुभम अवधेश सिंह को मिले 95.20%
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल द्वारा मार्च 2023 में दसवीं की परीक्षा ली गई थी जिसका परिणाम आज घोषित किया गया। मुंबई महानगरपालिका के 43 विद्यालयों का रिजल्ट 100% रहा जबकि सभी मनपा विद्यालयों का औसतन रिजल्ट 84.77% रहा।
मुंबई महानगर पालिका के स्कूलों में से एक गुंदवली मुंबई पब्लिक स्कूल विद्यालय के विद्यार्थी शुभम अवधेश सिंह को 95.20 प्रतिशत मिले हैं, इसी के साथ उन्हें अव्वल स्थान प्राप्त हुआ है।
(गुंदवली एमपीएस के शुभम सिंह ९५.२०% मार्क्स प्राप्त कर मनपा स्कूलों के टॉपर बने)
महानगरपालिका आयुक्त तथा मुंबई मनपा के प्रशासक श्री इकबाल सिंह चहल ,अतिरिक्त मनपा आयुक्त पूर्व उपनगर श्रीमती अश्विनी भिड़े ,सह आयुक्त शिक्षण विभाग श्री अजीत कुमार, शिक्षण अधिकारी प्राथमिक श्री राजेश कंकाल , शिक्षा अधिकारी माध्यमिक श्री राजू तड़वी इन सभी ने यशस्वी विद्यार्थियों का अभिनंदन किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल के द्वारा मार्च 2023 में ली गई दसवीं की परीक्षा में मनपा द्वारा संचालित कल 245 माध्यमिक स्कूलों से 17140 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 14529 परीक्षा में पास हुए जबकि 50 विद्यार्थियों को 90% से अधिक नंबर मिले हैं।
मुंबई मनपा ने विद्यार्थियों को अच्छे नंबर लाने के लिए मिशन 35 पुस्तिका विद्यार्थियों द्वारा हल कराकर लिए थे।
विद्यार्थियों अधिकाधिक अभ्यास हो सके इसलिए दिसंबर 2022 से बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर कई टेस्ट प्रश्न पत्र हल करवाए गए थे।
इसके अलावा अधिकारियों द्वारा स्कूल में मार्गदर्शन भी कराया गया। विद्यार्थियों के लिए वर्चुअल क्लास रूम की मदद से कई लेक्चर किए गए।
पहले टॉप 25 विद्यार्थियों को मनपा द्वारा 25 हजार की शैक्षणिक आर्थिक मदद :
मनपा द्वारा अपने टॉप 25 विद्यार्थियों को अगले पांच साल तक शिक्षण के लिए 25 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी।पिछले वर्ष मनपा ने अधिक से अधिक एडमिशन हो इसके लिए मिशन एडमिशन : एकच लक्ष्य - एक लक्ष यह मुहिम चलाकर 1 लाख विद्यार्थियों का प्रवेश निश्चित किया गया था।
2023- 2024 के शैक्षणिक वर्ष में मिशन मेरिट यह योजना अमल में लाई जा रही है।
No comments
Post a Comment