0 कहां है पुलिस ?कहां है सुरक्षा? क्या सिर्फ 40 विधायकों की सुरक्षा के लिए ही तैनात है : मुंबई लोकल में बलात्कार के मामले ने संजय राउत ने उपमुख्यमंत्री से किए सवाल - Khabre Mumbai

Breaking News

कहां है पुलिस ?कहां है सुरक्षा? क्या सिर्फ 40 विधायकों की सुरक्षा के लिए ही तैनात है : मुंबई लोकल में बलात्कार के मामले ने संजय राउत ने उपमुख्यमंत्री से किए सवाल

शिवसेना से राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ नेता संजय रावत के बाद मौजूदा भाजपा शिवसेना की सरकार पर तंज कसने के चक्र में कूद पड़े हैं।

बीते दिन मुंबई लोकल में एक 20 साल की लड़की के साथ 40 साल के नवाजू करीम शेख नामक युवक ने अभद्र व्यवहार किया , बलात्कार किया  जिसके बाद पुलिस ने कुछ ही घंटो में  उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

 इसी मुद्दे पर बोलते हुए संजय राउत ने कहा कि मुंबई पुलिस का ध्यान कहां है? वह किसकी रक्षा कर रही है? कहीं ऐसा तो नहीं की 40 ऐसे विधायक जिन्होंने गद्दारी की और मौजूदा सरकार में वह बैठे हैं :उनकी सुरक्षा में तो नहीं पुलिस को लगा दिया गया है।
नवाजु करीम शेख बिहार का रहनेवाला है और यहां मजदूरी का काम करता है।
२० वर्षीय लड़की गिरगांव में रहती है और नवी मुंबई के कॉलेज में परीक्षा देने के लिए निकली थी। यह घटना ७:३० बजे सुबह में CSMT एवम मस्जिद स्टेशन के बीच हुई। 

अजीत पवार राकंपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता के दरमियान कहा था कि ठाणे में 100 से ज्यादा राजनेता ऐसे हैं जिन्होंने शिंदे समूह में प्रवेश कर लिया है। अब इनकी रक्षा के लिए राज्य सरकार ने 1000 पुलिस वालों को बंदोबस्त पर लगा दिया है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बताएं कि उन्हें इन नेताओं के लिए किसका खतरा लगता है? किस लिए 1000 से अधिक पुलिस वालों को उनकी सुरक्षा में लगा दिया गया है? अजीत पवार को इसकी सूची तुरंत सार्वजनिक करनी चाहिए। हम भी इस सूची की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हमें इस सूची की जानकारी भी है ।सिर्फ 1000 पुलिस वालों को थाने में मुख्यमंत्री शिंदे के रिश्तेदारों एवं उनके साथ ही कई नेता जो विश्वास घात करके उनके साथ गए हैं, उनकी सुरक्षा के लिए हजार पुलिस बल को लगाया गया है। अगर ऐसा ही है तो आम जनता, महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा? यह सामान्य सा प्रश्न है।

 भड़के संजय राउत :  ट्रेन में बलात्कार गंभीर मुद्दा
संजय राउत ने वर्तमान राज्य सरकार पर हल्ला बोलते हुए कहा अगर मुंबई में दौड़ती हुई लोकल में एक महिला के साथ इस तरह  बलात्कार का अत्याचार होता है तो फिर कौन सुरक्षित रह सकता है। सिर्फ मुख्यमंत्री ,उपमुख्यमंत्री और उनके मुट्ठी भर रिश्तेदार। सिर्फ वही सुरक्षित रह सकते हैं। उन्हें कौन परेशान करने जा रहा है?
 पुलिस बल को महिलाओं के सुरक्षा के लिए, आम जनता की सुरक्षा के लिए रखी है ना-  ऐसे उद्गार संजय राउत ने कहे।

आपको बता दें एक दिन पहले शिवसेना की और से थाने में कई जगह पोस्टर लगाए गए थे जिसमें एकनाथ शिंदे को अब तक का सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री बताया गया वही जनता की पसंद सर्वे के रूप में एकनाथ शिंदे को 26% तो वही देवेंद्र फडणवीस को 23% दिखाया गया। पोस्ट में इस बात का भी उल्लेख किया गया कि केंद्र में नरेंद्र मोदी तो राज्य में एकनाथ शिंदे जनता को यह पसंद है।

इसके बाद से ही माना जा रहा था कि भाजपा एकनाथ शिंदे की शिवसेना से नाराज हालांकि भाजपा के कई नेता खुलकर कुछ बोलने से बचते नजर आए लेकिन यह जरूर कह दिया कि एकनाथ शिंदे को जनता पसंद करती है इसका वह भी स्वागत करता है भाजपा के लिए भी खुशी की बात है लेकिन देवेंद्र फडणवीस से तुलना नहीं की जानी चाहिए।

हाल ही में पालघर में एक कार्यक्रम में छत्रपति शिवाजी महाराज को माल्यार्पण करते समय एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस दोनों एक साथ नजर आए और उन्होंने यह भी कहा कि लोग उन दोनों को जय वीरू भी बुलाते हैं। 

देवेंद्र फडणवीस ने भी साफ तौर पर कह दिया कि हमारे बीच किसी तरह का मतभेद नहीं है। यह स्वार्थ की सरकार नहीं है , यह सरकार जनता के हितों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। कल भी मजबूत थी, आज भी है और कल भी रहेगी ।विरोधी किसी भी तरह का प्रयास करलें पर हमारे बीच किसी तरह का मतभेद नहीं होने वाला है।


No comments