मुंबई बेस्ट एसी बस बनी G २० प्रतिनिधियों को मुंबई के लिए आधिकारिक ट्रांसपोर्ट सर्विस देनेवाली पहली भारतीय ट्रांसपोर्ट संस्थान/ २१ से २३ मई तक देंगी G २० प्रतिनिधियों को ट्रांसपोर्ट सेवाएं
उल्लेख कर दें कि 21 मई से लेकर 23 मई तक जी-20 के प्रतिनिधि मुंबई में है , जी-20 की मेजबानी की जिम्मेदारी इस वर्ष भारत पर है। जी 20 विश्व के विकसित 20 शक्तिशाली देशों का एक अंतरराष्ट्रीय समूह है।
मुंबई बेस्ट के महाप्रबंधक लोकेश चंद्र ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत ही गर्व का विषय है कि हमें जी-20 के प्रतिनिधि मंडलों को जो पर्यावरण से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा भी कर रहे हैं, उन्हें मुंबई के विभिन्न स्थानों में पहुंचाने के लिए हमारी प्रीमियम ऐसी बसों का उपयोग किया जाएगा।
हम भारत सरकार और महाराष्ट्र सरकार का विशेष धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने हम पर भरोसा जताया है, और हम विश्वास दिलाते हैं कि उन्हें अपनी गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं का अनुभव कराएंगे ताकि आम मुंबईकरो को भी इसका सकारात्मक संदेश जाएगा। वह अपनी महंगी कारों को छोड़कर हमारी ऐसी बसों से सफर करना पसंद करेंगे ।
बता दें कि मुंबई की बेस्ट संस्थान के पास इस समय 464 एसी बसें हैं जिसमें 56 प्रीमियम एसी बेस्ट सर्विस भी चलाई जा रही है। ठाणे से बीकेसी, खारघर से मुंबई एयरपोर्ट की सेवाएं पहले से ही दे रहे हैं।
लगभग 7000 से अधिक यात्री इसका लाभ उठा रहे हैं और बेस्ट संस्थान का मानना है कि यह संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और संस्थान के गुणवत्तापूर्ण कार्य से लोगों को संतोष भी मिलेगा।
No comments
Post a Comment