एंटॉप हिल वकीलों की पिटाई के मामले में प्रशाशन की त्वरित कार्रवाई..सीनियर कुलकर्णी का ट्रांसफर ट्रैफिक विभाग में/ताड़ देव के सीनियर मनोज हेगिश्ते को मिली नई कमान
गुरुवार को संगम नगर इलाके के निवासी और दोस्ती एस्टेट एंटॉप हिल में कानूनी सेवाएं दे रहे अधिवक्ता गण साधना यादव और हरिकेश शर्मा पिटाई मामले में एक ओर जहां मीडिया ने प्रमुखता से मुद्दा उठाया। ऑल इंडिया एडवोकेट्स एसोसिएशन के प्रमुख रवि जाधव ने भी विभागीय उपायुक्त प्रवीण मुंडे से बातचीत कर एक्शन की मांग की, स्थानीय भाजपा विधायक ने मुंबई आयुक्त, माटुंगा के उपायुक्त मुंडे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से एक्शन की मांग की थी।
आज तड़के ही एंटॉप हिल के वरिष्ठ नासिर कुलकर्णी का तबादला यातायात यानी ट्रैफिक विभाग में कर दिया है। ताड़ देव पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक मनोज हेगिस्ते को नया वरिष्ठ नियुक्त करते हुए एंटॉप हिल की जिम्मेदारी दे दी गई है।
अधिवक्ताओं की मांग है कि कुलकर्णी पर केस दर्ज कर मामले में कोर्ट से सजा दिलाई जाए। आरोप है कि मार पीट को रोकने के बजाय नासिर कुलकर्णी ने ही साधना यादव के पैर पर खड़े होकर उन्हें मारा था। पीड़िता साधना के कान के पर्दे फट गए और पैर भी फ्रैक्चर हो गया है वही अधिवक्ता हरिकेश शर्मा को भी कई चोटे आई हैं। साधना का सायन अस्पताल में उपचार चल रहा है।
देखना यह है कि अन्य लगभग ६ पुलिस वालो पर क्या एक्शन होता है, जो इस मार पीट में सीनियर के हिस्सेदार थे।
यह भी देखना जरूरी है कि विभागीय इंक्वायरी के बाद क्या नासिर कुलकर्णी जैसे पुलिस अधिकारी को कोर्ट से कोई सजा मिलती है, क्या उन्हे कुछ वर्षो के लिए सस्पेंड किया जायेगा? क्या उन्हे डिमोशन दिया जा सकता है? क्या ट्रैफिक विभाग में तबादला करने के बाद सड़क पर नागरिक अगला शिकार तो नहीं होंगे?
बहरहाल प्रशाशन की कार्रवाई जारी है और तत्काल प्रभाव से वरिष्ठ कुलकर्णी को एंटॉप हिल से हटाकर मानवीय संवेदना का संदेश मुंबई के आला अधिकारियों ने जरूर दिया है।
No comments
Post a Comment