डॉन अबू सलेम के भतीजे को यूपी पोलिस ने बांद्रा से किया गिरफ्तार/ भूमि हड़पने, हफ्ता वसूली के आरोप में हुई गिरफ्तारी
अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के भतीजे मोहम्मद आरिफ को उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने मुंबई के बांद्रा से बीते गुरुवार की रात को गिरफ्तार की है उसे उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में भूमि हड़पने जालसाजी करने और हफ्ता वसूली के आप में दर्ज मामले के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि मोहम्मद आरिफ के परिवार ने स्थानीय पुलिस को संपर्क किया था और यह बयान दिया कि मोहम्मद आरिफ का किसी ने अपहरण कर लिया है बांद्रा पुलिस ने जबकि यह सुनिश्चित किया की उनके सहयोगी यूपी की आजमगढ़ पुलिस ने मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार किया है।
गुरुवार की रात 9:30 बजे के लगभग 35 वर्षी आरिफ लीलावती अस्पताल के बाहर एक सड़क किनारे स्टॉल से कुछ खा रहा था इस अस्पताल में उसका कोई रिश्तेदार भारती था इसी समय शादी वर्दी में दो पुलिस वालों ने उसे दबोच लिया।
मुंबई पुलिस उपायुक्त कृष्णकांत उपाध्याय के अनुसार उन्हें इस बात की जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा नहीं दी गई थी कि उनके लोग मुंबई में है हालांकि जब आरिफ की परिवार में बांद्रा पुलिस से संपर्क किया और हमने अप पुलिस से वेरीफाई किया कि जिन दो लोगों ने आरिफ को पकड़ा है क्या वह उनके अधिकारी हैं।
पुलिस उपयुक्त उपाध्याय ने यह भी कहा उनकी टीम को यह जानकारी दी गई थी कि यूपी पुलिस ने गिरफ्तार करने से पहले आरिफ को एक नोटिस भी दिया था।
बांद्रा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरिफ की बहन कुर्ला में रहती थी इसलिए वह अक्सर बहन से मिलने शहर में आया जाया करता था।
इस बार लीलावती अस्पताल में भर्ती उसके एक जीजा के उपचार के समय देखभाल करने के लिए आया हुआ था परिवार को जब यह पता चला की आरिफ गायब हो गया है तो वह सभी यहां वहां उसके बारे में पूछते नजर आए और उन्हें यह बताया गया की कुछ लोग उसे पकड़ कर ले गए हैं।
महिला रिश्तेदारों ने इसके बाद बांद्रा पुलिस की ओर रुख किया और आधी रात के लगभग बांद्रा पुलिस में उन्होंने जानकारी दी की आरिफ का अपहरण हो गया है रिश्तेदारों ने यह भी जानकारी दी की स्थानीय लोगों से उत्तर प्रदेश में दुश्मनी के चलते और कुछ पूछताछ भी चल रही है इस चक्कर में भी उसका अपहरण हुआ हो सकता है।
No comments
Post a Comment