0 मुलुंड टोल नाका के पास टेंपो ने कार को मारी टक्कर, नुकसान भरने को लेकर हुई झड़प, टेंपो ड्राइवर नूर मोहम्मद इब्राली शहा ने कार चालक पर चलाया टेंपो, २०मीटर तक घसीटा, ली जान/ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार - Khabre Mumbai

Breaking News

मुलुंड टोल नाका के पास टेंपो ने कार को मारी टक्कर, नुकसान भरने को लेकर हुई झड़प, टेंपो ड्राइवर नूर मोहम्मद इब्राली शहा ने कार चालक पर चलाया टेंपो, २०मीटर तक घसीटा, ली जान/ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार


 

    (मृतक भावेश सोनी)

बीते गुरुवार मुंबई की देर शाम मुलुंड टोल नाका आनंद नगर के पास एक बड़ी भयावह घटना सामने आई है। ३० वर्षीय भावेश सोनी जो कि स्टील के सामान बेचने की दुकान चलाते हैं व कालबादेवी शॉपिंग सेंटर से  सामान खरीद कर अपनी गाड़ी में अपने चाचा मनीष सोनी के साथ भिवंडी स्थित घर की ओर लौट रहे थे।
 आनंद नगर से थोड़ा ही पहले दूरी पर नूर मोहम्मद इब्राली नामक  33 वर्षीय टेंपो चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

टक्कर से हुए नुकसान की भरपाई करवाने के लिए भावेश अपनी गाड़ी से उतर गए और नूर मोहम्मद को भरपाई करने के लिए कहने लगे हालांकि नूर मोहम्मद में भरपाई से इनकार किया और बहस करने लगे।

 इससे नाराज होकर भावेश और उनके चाचा मनीष जो कि भावेश के साथ ही गाड़ी से उतर कर टेंपो चालक को समझाने में लगे थे, ने कहा कि नुकसान खर्च तो भरना ही पड़ेगा।

भावेश ने कह दिया कि वह बिना नुकसान का खर्च लिए वहां से नही हटेगा। आसपास काफी भीड़ इकट्ठा हो चुकी थी।

इसके बाद जो कुछ हुआ वह अकल्पनीय है। लोग गुस्से और अभिमान में क्या कुछ कर जाते हैं वह समझ से परे है।

टेंपो चालक नूर मोहम्मद टेंपो में वापस आता है और कार चालक भावेश सोनी पर टेंपो चला देता है,  २० मीटर तक घसीटा जाता है और फिर मौके से भाग जाता है।

टोल नाके के कर्मचारी ने नवघर पोलिस को फोन किया। पोलिस की एक टीम ने टेंपो का पीछा किया और नूर मोहम्मद पर हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। टेंपो CJI ६- AU -४५८० को जप्त कर लिया है। भावेश सोनी मारुति स्विफ्ट MH४३ BN ४०७० में थे।

सोनी को एक टीम जुपिटर अस्पताल लेकर पहुंची पर डॉक्टरों ने उसे मृत लाया हुआ घोषित कर दिया।
जोन ७ के उपायुक्त पुरुषोत्तम कराड़ के अनुसार टेंपो चालक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी है जिसे गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है।

खबरे मुंबई नजरिया:

ऐसी स्थिति जहां पक्ष और विपक्ष दोनों में बहस और विरोध की स्थिति हो जाए तो एक पक्ष को शांत होकर कदम पीछे लेना आवश्यक है। हिंसा किसी बात का समाधान नहीं है। आप कानूनी तरीके से उसका समाधान ले सकते हैं। इस मामले में टेंपो चालक से बहस हुई तो भावेश को टेंपो का नंबर , फोटो लेकर आरटीओ को, संबंधित पुलिस विभाग को दे देना चाहिए था, इंश्योरेंस कंपनी को भी सूचित कर देना चाहिए था। 
जिद में आने के कारण भावेश को अपनी कीमती जान गंवानी पड़ी। टेंपो चालक के साथ कानून अब कुछ भी कर ले ,लेकिन भावेश वापस नहीं लौट सकेगा।
विरोध की स्थिति में झगड़ने के बजाय कानूनी सहारा लेना श्रेयस्कर है।



No comments