लोकसभा चुनाव से पहले सबसे पहला बड़ा कर्नाटक चुनाव आज/ २२४ विधायको का आज होगा भविष्य मतदान पेटी में बंद
दक्षिण भारत के महत्वपूर्ण राज्य में से एक कर्नाटक का चुनाव प्रचार अब थम चुका है । बीते कुछ दिनों में हम सभी ने देखा है किस तरह कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप किए हैं। कांग्रेस की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अपमानजनक शब्द कहे गए हैं , तो वही भाजपा के नेताओं ने भी कांग्रेस के राहुल गांधी समेत मलिकार्जुन खरगे अध्यक्ष समय नेताओं को नहीं छोड़ा है।
कांग्रेस के नेताओं द्वारा यह भी आरोप लगा दिया जाए कि भाजपा उनके अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और परिवार की हत्या करने की साजिश कर रही है। दोनों पार्टी में चुनाव आयोग के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंच गई थी।
चुनावी गर्मी गर्मी का यह दौर समाप्त हो चुका है और चुनाव की अंतिम घड़ी की डोर अब यहां की मतदार जनता के हाथ में आ गया है।
कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए आज मतदान किए जा रहे हैं। कुल 224 सीटों के लिए 2615 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें 184 महिलाएं भी हैं।
जानिए किन मुख्य सीटों से दिग्गज नेताओं की किस्मत लगी है दांव पर:
वरुणा:
वरुणा से पूर्व में कर्नाटक के कांग्रेसी मुख्यमंत्री रहे सिद्धारमैया इस बार फिर मैदान में हैं उनके विरुद्ध लिंगायत समाज के भाजपा के वरिष्ठ नेता व गृह राज्य मंत्री वी सोमन्ना मैदान में हैं उन्होंने कामराज नगर से भी अपना नामांकन किया है।
हुबली धारवाड़:
यह चित्र इसलिए भी बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि पूर्व भाजपा मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार मैदान में हैं क्योंकि लिंगायत समाज के एक बड़ा चेहरा माने जाते हैं, लिखकर दें कि इस बार को भाजपा नहीं बल्कि कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं और यहां से भाजपा के महेश तेंगी नकई ने उन्हें चुनौती दी है। जनता दल के एम सिद्ध लिंगेश्वर गौड़ा भी यहां से मुकाबला कर रहे हैं।
चन्नापाटना :
यहां से पूर्व में मुख्यमंत्री रहे एच डी कुमार स्वामी जो कि जेडीएस से हैं मैदान में हैं और उन्हें कांग्रेस के गंगाधर एस एवम भाजपा के सीपी योगेश्वर से कड़ी टक्कर मिल सकती है।
शिगगांव :
भाजपा मुख्यमंत्री बसाव राज बोम्मई लड़ रहे हैं ,उनके खिलाफ कांग्रेस ने पठान यसीरामैद खान को उतारा है।JDS के शशिधर येलिगर भी यहां से लड़ रहे हैं।
चिक्कामगालुरु
भाजपा के राष्ट्रीय महा सचिव CT रवि यहां से उतारे गए हैं जिनके खिलाफ कभी उन्ही के सहयोगी रहे HD थमिया कांग्रेस की टिकट पर लड़ रहे हैं।
शिकारी पूरा :
यहां से BS येदियुरप्पा के के बेटे को भाजपा ने चुनाव में उतारा है। कांग्रेस के गोनी मलतेश उन्हें चुनौती दे रहे हैं।
इस चुनाव में भाजपा ने पूरे २२४, कांग्रेस ने २२३, JDS जनता दल सेकुलर ने २०९, आम आदमी पार्टी ने २०९, कर्नाटक राष्ट्र समिति ने १९५, बसपा ने १३३, UPP ने ११०, अन्य ८५ क्षेत्रीय पार्टियों ने ३९५ उम्मीदवार उतारे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी भी लगभग ९१७ है जो चुनाव लड़ रहे हैं।
No comments
Post a Comment