मुंबई पूर्व उपमहापौर महादेश्वर का दुखद निधन/अंत्य यात्रा शाम 4 बजे बांद्रा के टीचर्स कॉलोनी में
(फाइल फोटो.. डॉ विश्वनाथ महादेश्वर)
उनका निधन हृदयाघात की वजह से होना बताया जा रहा है वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।
अंतिम दर्शन के लिए शव 2:00 से 4:00 के बीच राजे संभाजी विद्यालय, सांताक्रुज पूर्व में रखा जाएगा उसके बाद टीचर्स कॉलोनी में अंतिम यात्रा के लिए ले जाया जाएगा। अंतिम यात्रा में पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे समेत कई गणमान्य नेताओं के रहने की उम्मीद है।
डॉ विश्वनाथ महादेश्वर 2017 से 2019 के बीच मुंबई के महापौर रहे । इससे पहले वह मनपा में स्थायी समिति व शिक्षण समिति के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने 2019 में विधानसभा चुनाव भी लड़ा जहां बांद्रा पूर्व की इस सीट से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
मुंबई मनपा चुनाव से पूर्व विश्वनाथ महादेश्वर जैसे बड़े कद के नेता का जाना महाराष्ट्र वह मुंबई महानगर की राजनीति के लिए बहुत ही दुखद है और उद्धव खेमें के लिए गहरा झटका है।
No comments
Post a Comment