संभाजी ब्रिगेड पार्टी के प्रमुख सचिन कांबले का ट्वीटर वीडियो वायरल, खासदार संजय राउत ने ट्वीट कर भाजपा के मोहित कंबोज पर उठाए सवाल, भाजपा को घेरा
ठाकरे गट के प्रमुख नेता व राज्यसभा से सांसद संजय राउत ने संभाजी ब्रिगेड संघटना के प्रमुख सचिन कांबले का एक ट्विटर पर उपलब्ध वीडियो ट्वीट किया है और राज्य सरकार राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुंबई पुलिस आयुक्त एवं मुंबई के नारकोटिक्स विभाग को टैग करते हुए लिखा है कि उन्होंने संबंधित ट्वीट पर क्या कार्रवाई की है यह जनता को बताया जाए।
मामला भाजपा के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी नेता मोहित कंबोज से जुड़ा है संभाजी ब्रिगेड संगठनों के संचालक कांबले द्वारा रात में 3:30 बजे एक वीडियो बनाकर टि्वटर पर अपलोड किया गया है जिसमें यह दावा किया गया है कि मुंबई भाजपा नेता मोहित कंबोज खार पश्चिम स्थित लिंकिंग रोड के रेडियो बार में किसी महिला के साथ नशे की हालत में डांस करते हुए पाए गए।
कांबले ने अपने मोबाइल का स्क्रीन वीडियो में दिखाते हुए कहा कि रात के 3:30 बज रहे हैं और राज्य सरकार में उप मुख्यमंत्री फडणवीस के बड़े करीबी माने जाने वाले नेता मोहित कंबोज नशे की हालत में महिला के साथ बार में नाच रहे हैं।
कांबले ने कहा कि क्या राज्य में किसी तरह का प्रशासन नियम और कानून है क्या उसका पालन हो रहा है आम लोगों के लिए रात को 10:30 बजे ही बार बंद कर दिया जाता है तो फिर यही नियम नेताओं पर क्यों नहीं। मोहित कंबोज का इस स्थिति में पाया जाना इस पर भाजपा के शीर्ष नेता क्या कहेंगे। यहां नशे से संबंधित पदार्थों का सेवन और सेल दोनों होने की जानकारी मिली है भाजपा के हिंदुत्व समर्थक कंबोज यहां क्या कर रहे थे?
No comments
Post a Comment