0 महाराष्ट्र सी एम शिंदे कल अयोध्या में रामलला की शरण में, करेंगे महाआरती/सरयू पर भी होगी आरती/ कल ठाणे से लगभग ३००० रामभक्त हुए अयोध्या के लिए रवाना - Khabre Mumbai

Breaking News

महाराष्ट्र सी एम शिंदे कल अयोध्या में रामलला की शरण में, करेंगे महाआरती/सरयू पर भी होगी आरती/ कल ठाणे से लगभग ३००० रामभक्त हुए अयोध्या के लिए रवाना

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज शाम लखनऊ जाएंगे। कल लखनऊ से हेलीकॉप्टर के जरिए अयोध्या पहुंचेंगे और रामलला मंदिर जाकर भगवान राम के दर्शन करेंगे। कल शाम को होने वाली महा आरती में शामिल होंगे। उसके बाद सरयू नदी पर भी जाकर आरती करेंगे। 3000 समर्थकों के साथ अयोध्या में कल एकनाथ शिंदे दस्तक दे रहे हैं। कल शुक्रवार के दिन थाने से 1200 समर्थक एवं रामभक्त ट्रेन के जरिए अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं ।रामलला के दर्शन एवं महा आरती के बाद एकनाथ शिंदे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी उनके आधिकारिक निवास लखनऊ पर मुलाकात करेंगे।

एकनाथ शिंदे के लिए अयोध्या जाना कोई नया नहीं है। इससे पहले भी जून 2022 में अयोध्या जा चुके हैं जब आदित्य ठाकरे रामलला के दर्शन करने गए थे और इसके लिए यात्रा की पूरी सुविधा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदित्य के रामलला के दर्शन करने के बाद लगभग 2 हफ्तों के अंतराल पर ही एकनाथ शिंदे ने शिवसेना से बगावत का बिगुल बजा दिया था।

बीते गुरुवार और शुक्रवार इन दोनों के बीच लगभग 3000 से ज्यादा राम भक्त और शिव सैनिक अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं यह सभी रविवार के दिन भगवान राम के दर्शन करेंगे।

शिंदे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि समर्थक ,कार्यकर्ता, रामभक्त अयोध्या जाने को लेकर बड़े उत्साहित हैं,  अयोध्या हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण धर्म से जुड़ा स्थल है। विशेषकर महाराष्ट्र से चंदन की लकड़ी भेजी जा रही है जिसका उपयोग राम मंदिर के मुख्य दरवाजे के लिए किया जाएगा।

अयोध्या यात्रा शुरू करने से पहले ही एकनाथ शिंदे ने मीडिया से संदेश देते हुए कहा कि अयोध्या मैं जाकर रामलला के दर्शन करना यह किसी राजनीति का हिस्सा नहीं है स्वर्गीय बाला साहब ठाकरे का सपना था कि भव्य रामलला मंदिर का निर्माण हो जिसे अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं।

अयोध्या के साथ उनका भावनात्मक संबंध जुड़ा हुआ है ऐसा कहते हुए शिंदे ने कहा कि अयोध्या एक पवित्र स्थान है और विशेषकर हमारे यहां से कर सेवा दी गई थी जब हमारे मार्गदर्शक दिवंगत आनंद दिघे ने चांदी की ईट अयोध्या भेजी थी।






No comments