मुंबई रीयल एस्टेट मार्केट में रेडी रेकनर रेट में इस वित्तीय वर्ष कोई वृद्धि नही, स्टैंप ड्यूटी में बीते वर्ष रही 8% की तेजी, 1203 करोड़ का स्टैंप ड्यूटी राजस्व मिला/ फ्लैट्स की हुई रिकॉर्ड बिक्री
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में प्रॉपर्टी के रेट पूरे देश में सबसे मंहगे माने जाते हैं। सरकारी दर यानी रेडी रेकनर के हिसाब से भी मुंबई के प्रॉपर्टी दर बढ़े ही मिलते हैं।
कोरोना काल ने पिछले वर्ष प्रॉपर्टी बिक्री पर कुछ लगाम जरूर लगाई थी पर उस समय भी कोरोनटाइन के चलते मिडिल क्लास के लोगों ने अफोर्डेबल हाउसिंग में सक्रियता दिखाई थी।
एक ओर मार्च में जहां 13002 फ्लैट मुंबई में बिके वहीं यह आंकड़ा फरवरी 2023 के मुकाबले 34% अधिक रहा। हालांकि मार्च 2022में 16700 फ्लैट्स के रजिस्ट्रेशन हुए थे।
स्टाम्प ड्यूटी कलेक्शन 8% बढ़कर 1203 करोड़ पहुंच गया।
लोगो में इस वित्तीय वर्ष से प्रॉपर्टी इनकम से आय में होने वाले टैक्स की छूट की सीमा 10 करोड़ तक कर दी गई है। केंद्रीय वित्त मंत्री ने वित्त बजट में यह कहा था।इससे भी लोगों ने मार्च 2023 तक प्रॉपर्टी में निवेश बढ़ाया। अक्सर सरकारी रेडी रेकनर रेट के दाम नए वित्तीय वर्ष में बढ़ाए जाते हैं जिससे प्रॉपर्टी के दाम बढ़ जाते हैं इस लिए भी लोगो में मार्च 2023 तक प्रॉपर्टी में निवेश का ग्राफ बढ़ा रहा।
आर्थिक परिस्थितियों में उतार चढ़ाव, वैश्विक अस्थिरता के बावजूद रिटेल निवेशकों, पहली बार घर लेने वालों में आकर्षण बना रहा। 2023 के शुरुआती दिनों अप्रैल से जून के बीच घटी ब्याज दरों ने भी गृह कर्ज लेने और घर खरीदने का ग्राफ बढ़ा।
मुंबई में हाई फाई रेट्स ,प्रीमियम फ्लैट्स, डुप्लेक्स फ्लैट्स में भी बिक्री देखी गई। साउथ मुंबई में तो हाल ही में एक ट्रिप्लेक्स अपार्टमेंट 369करोड़ में बिका था।
अक्टूबर से लगातार बढ़ते ब्याज दरों के चलते affordable housing के बिक्री में गिरावट जरूर आई है।अफोर्डेबल यानी 45 लाख तक की मैक्सिमम कीमत वाले घर में मिडिल क्लास के लोग ही ज्यादा निवेश करते हैं। बढ़ते ब्याज दरों का नकारात्मक असर सबसे ज्यादा रिटेल मिडिल क्लास पर ही पड़ा है।
मार्च 2023 में सभी तरह के घरों की बिक्री में 48% तक वह हिस्सा हैं जो 500 से 1000 स्क्वायर फीट वाले घर हैं।
No comments
Post a Comment