0 विश्व मना रहा है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आज - Khabre Mumbai

Breaking News

विश्व मना रहा है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आज

आज अंतरराष्ट्रीय विश्व महिला दिवस है।
गर्व होता है इस मौके पर जिसके कि हम साक्षी है जब घर की चार दीवारी में कैद रखी जानेवाली और निजी उपभोग की वस्तु मात्र समझे जाने वाली महिलाएं आज नए नए प्रतिदिन कीर्तिमान बना रही हैं। चहुं ओर उन्नति की राह पर चलनेवाली महिलाएं देश का प्रतिनिधित्व भी कर रही हैं।


बांग्लादेश, अमेरिका, जर्मनी, भारत जैसे कई देशों में महिलाओं की लोकप्रियता, उनके द्वारा संचालित कई संस्थानों, कॉरपोरेट, राजनीतिक, सांस्कृतिक, वैद्यकीय, खेल कूद, विज्ञान एवम अभियांत्रिकी, शिक्षा और अनेक ऐसे क्षेत्रों में उनकी बढ़ चढ़कर भागीदारी इस बात की ओर इशारा कर रही हैं कि समाज में उन्होंने न केवल संकीर्ण मानसिकता, असमानता को समाप्त किया है बल्कि वैश्विक दृष्टि से महिलाओं के प्रति नजरिया भी बदला है।
महिला सिर्फ किचन, परिवार, प्रजनन तक ही सीमित रहनेवाली प्रजाति नही बल्कि हर उस काम में उतनी ही या ज्यादा कुशाग्र है जिस पर पुरुष अपना एकाधिकार समझता आया है।

१९११ में पहली बार अमेरिका में जब मजदूरी, श्रम आंदोलन हुए जिसमे काम करने की समय सीमा काम की जाए, पारिश्रमिक उचित दिया जाए इसको लेकर महिलाओं ने आंदोलन किया। यह आंदोलन ८ मार्च को हुआ था, इसलिए इस दिन वैश्विक महिला दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

रूस में भी आज ही के दिन पर रूसी कैलेंडर के हिसाब से २८ फरवरी के दिन लाखों महिलाओं ने आंदोलन किया था जिसमे शिक्षा भी प्रमुख मुद्दा था।
संयुक्त राष्ट्र ने ७० के दशक में  ८ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता दे दिया और सभी सदस्य राष्ट्र इसे मनाने लगे।

भारत जैसे विकासशील राष्ट्र में भी आज के दिन का विशेष महत्व है। एक ओर जहां देश की पहली नागरिक के रूप में राष्ट्रपति के पद पर महिला विराज मान हैं, हू दूसरी ओर कॉरपोरेट जगत में भी इंदिरा नूई, अरुंधति भट्टाचार्य,  साइना नेहवाल, पी टी उषा, लता मंगेशकर, कल्पना चावला,  चंदा कोचर, गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स जैसी  रचना से अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता लेखिका और कई ऐसे नाम प्रतिदिन जुड़ रहे हैं ....

महिलाएं सृजन की कारक हैं। मनुष्य का निर्माण ही नही अपितु हर तरह के जीवो में सिर्फ महिला प्रजाति ही प्रजनन कर सकती हैं। ईश्वर ने उन्हे विशेष सामर्थ्य दिया है। आम तौर पर महिलाओं का आईक्यू पुरुषों के मुकाबले अधिक होने का दावा एक अंतरराष्ट्रीय सर्वे में किया गया है।

वैश्विक महिला दिवस की अनंत शुभ कामनाएं।

No comments