मालवणी रामनवमी शोभायात्रा हिंसा झड़प में 300 लोगो पर FIR, 20 गिरफ्तार/बोरीवली कोर्ट से 6 अप्रैल तक मिली पुलिस कस्टडी
कल रात रामनवमी शोभा यात्रा निकल कर मलाड पश्चिम के मालवणी इलाके में सवेरा बिल्डिंग के निकट मस्जिद के गेट क्रमांक ६ पर पहुंची ही थी कि मुस्लिम समाज के मौजूद लोग विरोध करने लगे। मुसलमानो का आरोप था कि तेज आवाज में डीजे म्यूजिक चल रहा था। आपत्तिजनक नारेबाजी हो रही थी।
दूसरी ओर भाजपा समर्थित आयोजित इस शोभायात्रा में शामिल लगभग ७००० लोगो के समूह के लोगो के अनुसार मस्जिद के पास पहुंचने पर म्यूजिक बंद कर दिया गया था। भाजपा कार्यकर्ता तजिंदर तिवाना के अनुसार म्यूजिक ,लाउडस्पीकर गेट नंबर ७ के आने से पहले ही बंद हो गए थे। जैसे ही सवेरा बिल्डिंग की तरफ से निकलने लगे पत्थर, चप्पलों की बौछार होने लगी।
सामने की बिल्डिंग की तरफ से लोग पत्थर, चप्पल फेंकने लगे। भक्तो पर तो पत्थर चले ही, भगवान की प्रतिमा पर भी चप्पल फेंके गए। दोनो समूहों में हुई झड़प के चलते ७ लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पथराव के बीच एक बच्चे को भी चोट आई है। कइयों को मामूली चोटें भी आई हैं। हिंसा को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।इससे नाराज होकर यात्रा में शामिल कई भक्तों ने मालवणी पुलिस के सामने धरना बोल दिया।
इससे स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। हिंसा बढ़ गई।
पुलिस बल जो मौजूद रही और शोभायात्रा के साथ ही चल रही थी, ने अतिरिक्त फोर्स मंगाई और स्थिति को नियंत्रित किया। पहले से ही प्रशाशन ने दो ड्रोन कैमरे तैनात किए हुए थे जिसके सहायता से पुलिस ने लगभग एक्शन और दंगाइयों के हावभाव से कुल मिलाकर ३०० लोगो पर एफआईआर दर्ज की। धाराएं १४३,१४७,१४९,३२४,३३२,३५३ लगाई गई हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सत्यनारायण चौधरी, कैबिनेट राज्यमंत्री एवम शहर के पालकमंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा मलाड पोलिस में रात भर रहकर दबाव बनाते रहे ।
पुलिस ने घर घर जाकर छापेमारी की और ६० लोगों को हिरासत में लिया ।कई दंगा के बाद भाग निकले। २० लोगों को गिरफ्तार करके उन्हे आज बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायालय ने उन्हे ६ अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
नामजद लोगों में बिल्डर जमील मर्चेंट, नयातुला रफीक शेख, शोएब अहमद, फैजान अलीम, लतीफ़ सय्यद, अफलज शेख, सादिक शेख, फुरकान अहमद, फोबिया अंसारी, अहमद रजा, मुन्ना शेख और रेहान शेख के नाम FiR में शामिल हैं।
उपायुक्त अजय बंसल के अनुसार पुलिस पूरी जांच कर रही है। हिंसा में शामिल सभी लोगों की शिनाख्त जारी है, स्थिति तनावपूर्ण है पर शांति बनी हुई है। दोनो ड्रोन की मदद से हिंसा में शामिल लोगों की पहचान में सहायता मिली है।
महाराष्ट्र में संभाजी नगर, जलगांव के बाद मुंबई के मालवणी में रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान यह तीसरी हिंसात्मक घटना हुई है।
No comments
Post a Comment