0 कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेसी नेताओं का कांग्रेस तोड़ो यात्रा शुरू, थोरात ने दिया विधायक दल के नेता पद से इस्तीफा/नाना पटोले पर लगाए आरोप - Khabre Mumbai

Breaking News

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेसी नेताओं का कांग्रेस तोड़ो यात्रा शुरू, थोरात ने दिया विधायक दल के नेता पद से इस्तीफा/नाना पटोले पर लगाए आरोप

कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं है। हाल ही में जम्मू कश्मीर में तिरंगा लहराने के बाद राहुल गांधी ने 4000 किलोमीटर की लंबी यात्रा पैदल करके भारत जोड़ो यात्रा का समापन किया है। 

भारत जोड़ो यात्रा के दरमियान यह दिखाने की कोशिश की गई कि भारत में लोग कितने शोषित हैं,  असंतुष्ट हैं और उन्हें एकजुट करने की बड़ी आवश्यकता है। इस चक्कर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व  पार्टी अध्यक्ष रहे गांधी परिवार के भावी प्रधानमंत्री पद के दावेदार राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस में कुछ ठीक नही है, कलह साफ दिख रही है और अब बाहर भी आ रही है।


नाशिक के संगमनेर से विधायक और पूर्व में स्टेट कैबिनेट रेवेन्यू मिनिस्टर  रहे बालासाहेब थोरात ने पार्टी के विधायक दल के नेता के पद से त्यागपत्र दे दिया है। वह विधानसभा में विपक्ष उपनेता भी थे।
          (बाएं से , नाना पटोले महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ, बालासाहेब थोरात)

इस्तीफा २ फरवरी को उन्होंने कांग्रेस के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा था जिसमे उन्होंने कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के मुखिया नाना पटोले पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा कि कई बार नाना ने उनको अपमानित किया है। उनके भांजे सत्यजीत तांबे को  नाशिक से विधान परिषद विधायकी के लिए टिकट नहीं दिया गया और अंत में उसे पार्टी से ही निकाल दिया गया।

नाना के साथ काम करना अब उनके लिए संभव नहीं रह गया है, इसलिए त्यागपत्र दे रहे हैं। उन्होंने यह भी बयान दिया कि नाना की कार्यशैली अन्य नेताओं को अंधेरे में रखनेवाली है।

उल्लेख कर दे कि इसी समय उनका जन्मदिन भी था।
मंगलवार को हुई इस घटना से कांग्रेस में खलबली मची हुई है। कुछ जानकारों की माने तो कांग्रेस में अटकलें तेज हो चली है कि थोरात भाजपा का दामन थाम सकते हैं।
महाराष्ट्र के अलावा  राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी में नेताओं का आपसी टकराव सामने आ चुका है।



No comments