0 मुंबई को बम से उड़ाने की जाली धमकी देनेवाला दहानू से गिरफ्तार/ ऑनलाइन यूपीआई हिस्ट्री निकालकर पोलिस पहुंची दहानू - Khabre Mumbai

Breaking News

मुंबई को बम से उड़ाने की जाली धमकी देनेवाला दहानू से गिरफ्तार/ ऑनलाइन यूपीआई हिस्ट्री निकालकर पोलिस पहुंची दहानू


 

पोलिस कंट्रोल रूम को अभियुक्त इनफार्मर फोन करके कहता है, कि 90 किलो मेफेड्रोन और बड़ी मात्रा में विस्फोटक गुरुवार को मुंबई में लाया गया है।दक्षिण मुंबई के कई हिस्सों को बम से उड़ाने की तैयारी है।

पुलिस ने जब इनफॉर्मर से अधिक जानकारी मांगनी चाही तो उसने फोन काट दिया।
इसके तुरंत बाद अतिरिक्त आयुक्त दिलीप सावंत को इसकी जानकारी दी गई। आयुक्त सावंत ने डीबी मार्ग, मरीन ड्राइव, येलो गेट, कोलाबा समेत कई पुलिस थानों को अलर्ट किया और कॉलर को सत्यता जांचने का निर्देश दिया।

इसी बीच जे जे मार्ग पोलिस को जानकारी दी गई कि भेंडि बाजार , नल बाजार , जे जे हॉस्पिटल एरिया में किसी लावारिस बैग के बारे में चेक किया जाए।

सोशल मीडिया , यूपीआइ पेमेंट ऐप, अन्य कुछ ऐप और तकनीकी मदद से पोलिस ने अश्विन भरत महिसकर पर शक किया। अश्विन नागपुर का रहनेवाला है। वह रोज दहानू के एक शराब की दुकान से शराब लेता था और ऑनलाइन UPI के जरिए पेमेंट करता था। उसने इस शुक्रवार को भी शराब लेकर पेमेंट ऑनलाइन किया। जिसके बाद पुलिस ने पीछा किया और अश्विन को दहानू रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी यह मिली है कि अश्विन पुलिस को डराने के लिए यह  होक्स काल करता था।

No comments