0 एकनाथ शिंदे की आज ताज प्रेसीडेंसी में राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक/सर्वोच्च न्यायालय में आज से तीन दिन तक होगी बहस, शिवसेना नाम और सिंबल पर सु को के फैसले का इंतजार - Khabre Mumbai

Breaking News

एकनाथ शिंदे की आज ताज प्रेसीडेंसी में राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक/सर्वोच्च न्यायालय में आज से तीन दिन तक होगी बहस, शिवसेना नाम और सिंबल पर सु को के फैसले का इंतजार


17 फरवरी को केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा निर्णय दिए जाने के बाद से सियासत का घटनाक्रम तेजी से बदलता जा रहा है।

आज एकनाथ शिंदे, राज्य के मुखिया ने  मुंबई के ताज प्रेसीडेंसी होटल में राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक बुलाई है जिसमे शिंदे समर्थक विधायक ,सांसद, राज्य के प्रमुख नेताओं के मौजूद रहने की बात कही जा रही है। यह बैठक आज शाम 7 बजे रखी गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने कल उद्धव ठाकरे समूह का केस देख रहे अधिवक्ता और कांग्रेसी नेता अभिषेक मनु सिंघवी को यह कहकर लौटा दिया था कि आज आपके कैसे की लिस्टिंग नही है, कल आइए। कल ही अभिषेक सिंघवी शिवसेना के मामले में कार्रवाई करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए थे।

आज सुबह 10.30 बजे से बहस शुरू होगी।  मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में यह कार्रवाई संपन्न होनी है। तीन दिन तक इस बहस के बाद आखिरी फैसला आएगा।

एकनाथ शिंदे समूह द्वारा पेटिशन दायर हुई है कि आखिरी फैसला देने से पहले शिंदे समूह को भी बोलने का अवसर दिया जाए। ठाकरे समूह की मांग है कि 16 विधायको को अयोग्य घोषित किया जाए।

दूसरी तरफ ECI के इस निर्णय के बाद उद्धव समूह के प्रवक्ता, राज्यसभा सदस्य ने भाजपा ,शिंदे समूह पर 2000 करोड़ के सौदे का आरोप लगाया है। इस आरोप के खिलाफ नाशिक और मुंबई में धारा 500 के तहत राउत पर प्राथमिकी दर्ज हो गई है।
शिंदे समूह के विधायक संजय शिरसाट के अनुसार संजय राउत को अयोग्य ठहराए जाने पर कार्रवाई की जा सकती है।
ECI द्वारा शिंदे समूह के पक्ष में शिवसेना और धनुष बाण दिए जाने के  निर्णय  के विरोध में ठाकरे समूह के कई नेताओं, कार्यकर्ताओं द्वारा चंद्रपुर, भिवंडी, कल्याण समेत कई जगहों पर आंदोलन किया जा रहा है।

No comments