0 भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर, रमेश बैस नए राज्यपाल - Khabre Mumbai

Breaking News

भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर, रमेश बैस नए राज्यपाल

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने संवैधानिक तरीके से राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूर कर लिया है।

राष्ट्रपति ने झारखंड के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया है।

कोश्यारी 2019 में राज्यपाल बने थे  , महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा 2024 से कुछ महीनो पहले ही उन्होंने अब इस्तीफा दिया है। वह पिछले कुछ समय से विवादो में थे जब उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज को पुराना आइकॉन बताया था । उनके उक्त विवादास्पद बयान के बाद भाजपा के भी कई नेता उनके विरोध में इस्तीफे की मांग करने लगे थे।

कोश्यारी ने नैनीताल से शिक्षा ली, आचार्य बने  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी रहे थे।

     (बाएं से * निवृत्त हुए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, वर्तमान राज्यपाल रमेश बैस)

            कौन हैं रमेश बैस

 रायपुर ,तत्कालीन मध्य प्रदेश और वर्तमान में छत्तीसगढ़ क्षेत्र में जन्मे 75 वर्षीय रमेश बैस भोपाल से बारहवीं किए रमेश का विवाह 1969 में हुआ ,उन्हे एक बेटा और दो बेटियां है ।

1978 में पहली बार रायपुर मनपा में चुने गए। 1980 में पहली बार मध्य प्रदेश के मंदिर हसौद क्षेत्र से विधायकी चुनाव जीता। 1989 में पहली बार रायपुर से नौवीं लोकसभा में चुने गए।

रमेश बैस झारखंड के राज्यपाल रह चुके हैं।
महाराष्ट्र के 23 वें राज्यपाल बने हैं। वह इससे पहले त्रिपुरा के भी महामहिम रह चुके हैं। झारखंड के 9 वें, त्रिपुरा के 18 वें राज्यपाल के रूप में कार्यरत रहे।


1999 में वह वाजपई की केंद्रीय भाजपा सरकार में वन, पर्यावरण मंत्री स्वतंत्र प्रभार संभाल चुके हैं।  रसायन एवम उर्वरक मंत्रालय भी संभाला।
 जनवरी 2003 से जनवरी 2004 तक वाजपई सरकार में ही खनिज मंत्रालय स्वतंत्र प्रभार संभाला। 2000 से 2003 तक वह सूचना एवम प्रसारण मंत्रालय भी संभाला।
छत्तीसगढ़ के रायपुर लोकसभा से वह  1989, 1996 से 2019 सांसद रह चुके हैं। वह नवी, ग्यारहवीं से लेकर  सोलहवी  लोकसभा के सदस्य रहे हैं।

No comments