0 भांडूप में घर का स्लैब गिरा, दो अल्पवयीन वयस्कों की मौत, आज सुबह की घटना - Khabre Mumbai

Breaking News

भांडूप में घर का स्लैब गिरा, दो अल्पवयीन वयस्कों की मौत, आज सुबह की घटना

खबरे मुंबई न्यूज नेटवर्क/


मुंबई के उपनगर भांडुप पश्चिम में खिंदीपाड़ा इलाके से दो अल्पवयीन वयस्कों के मौत की खबर सामने आई है आज सुबह 9:30 बजे घटना घटी है जानकारी के अनुसार जी प्लस वन स्ट्रक्चर वाले घर में मरम्मत का कार्य चल रहा था और ऊपर का स्लैब गिर गया जिसमें मलबे के नीचे 19 वर्ष के राजकुमार धोत्रे और 18 वर्ष के रामानंद यादव नाम के युवकों की दबने के चलते मौत हो गई।

दोनों लोगों के दबे होने की जानकारी मिलते ही मौके पर तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम पुलिस की टीम और अन्य संबंधित अधिकारी पहुंच गए उन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए मलबे में से बाहर निकाला गया और नजदीकी अग्रवाल अस्पताल में पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले की जांच संबंधित मुंबई मनपा के अधिकारी कर रहे हैं कि क्या घर की रिपेयरिंग के लिए मुंबई मनपा से स्वीकृति की गई थी क्या सुरक्षा के मद्देनजर एहतियात बरती गई थी और ऐसे कई सवाल जिन पर खबर का इंतजार है। यह घटना आज सुबह 9:30 बजे की है।

No comments