0 अहमदनगर के चीनी मिल में लगी आग, 70 से 80 वर्करों के फंसे होने की आशंका / दस फायर टेंडर मौके पर मौजूद - Khabre Mumbai

Breaking News

अहमदनगर के चीनी मिल में लगी आग, 70 से 80 वर्करों के फंसे होने की आशंका / दस फायर टेंडर मौके पर मौजूद



महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शेवगांव स्थित गंगामाई चीनी मिल में आग लग गई है। इस आग के चलते फैक्ट्री में 70 से 80 वर्करों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।  जानकारी के अनुसार फैक्ट्री की डिस्टलरी यूनिट में यह आग लगी है।

मौके पर 10 अग्निशामक गाडियां मौजूद हैं और राहत कार्य जारी है। एंबुलेंस के साथ एक मेडिकल टीम भी पहुंची है ताकि घायलों की तुरंत मदद की जा सके।

आग लगने के कारणों का अब तक ठीक ठीक पता नही लग सका है। अधिक जानकारी अपेक्षित है। अब तक छह लोग घायल हुए हैं...संख्या अधिक बढ़ भी सकती है।




No comments