0 आयकर अधिकारियों की बीबीसी पर हो रही कार्यवाही /60 घंटे बाद रात 10:00 बजे निकले मुंबई और दिल्ली ऑफिस से अधिकारी - Khabre Mumbai

Breaking News

आयकर अधिकारियों की बीबीसी पर हो रही कार्यवाही /60 घंटे बाद रात 10:00 बजे निकले मुंबई और दिल्ली ऑफिस से अधिकारी

मंगलवार की सुबह दिल्ली और मुंबई के ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन के कार्यालयों पर आयकर अधिकारियों के द्वारा आर्थिक मामलों से संबंधित जानकारी, दस्तावेज और कई कर्मचारियों के स्टेटमेंट रिकॉर्ड करने का मामला  कल रात 10:00 बजे थम गया।

आयकर अधिकारियों ने मंगलवार की सुबह से कल गुरुवार की रात 10:00 बजे तक लगभग 60 घंटे तक अपनी कार्यवाही की। इस दौरान उन्होंने आर्थिक व्यवहार से संबंधित कई दस्तावेज एकत्रित किए। स्टाफ के कई कर्मचारियों के स्टेटमेंट भी दर्ज किए। दिल्ली में रात 10:00 बजे के बाद यह एक अधिकारी कई चार पहिया वाहनों में बैग के साथ निकलते हुए देखे गए हैं।

 विरोधी पक्षों द्वारा बीबीसी पर हो रही कार्रवाई के विरोध पर बोले कानून मंत्री

केंद्रीय कानून मंत्री ने किरण रिजिजू ने आयकर अधिकारियों की इस कार्यवाही पर देश में कई लोगों द्वारा की जा रही आलोचना पर जवाब देते हुए कहा है कि हमारे देश में कई लोग ऐसे हैं जो विदेशी खबरों पर तुरंत यकीन कर लेते हैं लेकिन यदि हमारे ही देश की जांच एजेंसियां किसी जांच में लगी हो तो वे विश्वास नहीं कर पाते।
ऐसे लोग बीबीसी की कसमें खा सकते हैं लेकिन भारतीय न्यायालय  पर उन्हें भरोसा नहीं है। यह लोग सर्वोच्च न्यायालय की भी आलोचना करते हैं यदि उनके खिलाफ कोई  निर्णय  दिया जाता है।

No comments