0 शारदा चिट फंड के हजारों करोड़ के फ्रॉड में फंसे पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री की पत्नी नलिनी की 6 करोड़ की संपत्ति ईडी ने की जप्त/लाखों निवेशकों के 2460 करोड़ डूबे थे घोटाले में - Khabre Mumbai

Breaking News

शारदा चिट फंड के हजारों करोड़ के फ्रॉड में फंसे पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री की पत्नी नलिनी की 6 करोड़ की संपत्ति ईडी ने की जप्त/लाखों निवेशकों के 2460 करोड़ डूबे थे घोटाले में

        ( वकील के साथ पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री की पत्नी                नलिनी चिदंबरम)

कल शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी द्वारा नलिनी चिदंबरम की 6.30 करोड़ की चल और अचल संपत्ति जप्त करने का मामला सामने आया है।
नलिनी चिदंबरम पूर्व UPA सरकार में केंद्रीय वित्त मंत्री रहे पी चिदंबरम की पत्नी हैं। 

नलिनी के अलावा सीपीएम नेता देवेंद्रनाथ विश्वास, असम के पूर्व मंत्री रहे दिवंगत अंजन दत्ता द्वारा संचालित हुई कंपनी की संपत्ति भी जप्त की गई है। यह कार्रवाई पीएमएलए यानी प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत की गई है।

पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध शारदा चिट फंड स्कीम घोटाले में चिदंबरम का नाम आया था। जिसके बाद से ही चिदंबरम का परिवार विवादो में घिरा रहा । शारदा चिट फंड में 10 लाख से अधिक आम नागरिकों की गाढ़ी कमाई का 2460 करोड़ रूपया जमा किया गया था जो डूब गया। ये निवेशक पश्चिम बंगाल, असम, झारखंड, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से संबंधित हैं।

 

No comments