मुंबई मनपा का आर्थिक बजट ५० हजार करोड़ के पार, 2023- 24 का बजट हुआ पेश
एशिया महाद्वीप की सबसे अमीर महानगरपालिकाओं में शामिल मुंबई महानगर पालिका का आर्थिक बजट आगामी वित्तीय वर्ष के लिए आज पेश किया गया।
५२६१९.०७ करोड़ का यह पूरा बजट घोषित किया गया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष की तुलना में प्रस्तावित बजट में १४.५२% की वृद्धि हुई है। पिछली बार यह बजट 45949 करोड़ का था। मुंबई मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल की अगुवाई में यह पेश किया गया । उन्हे ही वर्तमान मनपा नगरसेवकों के कार्यकाल समाप्त होने के बाद मुंबई के प्रशासक के रूप में कार्यभार दिया गया है।
उल्लेख कर दें की नगरसेवकों का कार्यकाल पिछले वर्ष मार्च में समाप्त हो गया था। पहली बार मनपा का आर्थिक बजट 50 हजार करोड़ के पार पहुंचा है।
कैपिटल एक्सपेंडिचर यानी पूंजीगत व्यय के लिए 27,247करोड़ के खर्च का प्रावधान आबंटित किया गया है जो की कुल बजट का 52% है जबकि रेवेन्यू एक्सपेंडिचर यानी राजस्व व्यय के लिए 25305.94 करोड़ का प्रावधान सुनिश्चित किया गया है। रेवेन्यू के लिए कुल बजट का 48% हिस्सा आबंटित किए जाने का प्रावधान किया गया है।
महत्वाकांक्षी कॉस्टल सड़क परियोजना के लिए 3545 करोड़ रखे गए हैं, यह इसी वर्ष पूरा होने की उम्मीद है।
वहीं गोरेगांव मुलूंड लिंक रोड के लिए 1060 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
वेस्टर्न मुंबई और थाने से आने जानेवाले लोगों के लिए गोरेगांव लिंक रोड से यात्रा में राहत मिलेगी।
2585 करोड़ का आबंटन ट्रैफिक यातायात प्रबंधन, सड़क योजनाओं के लिए रखा गया है।
घन कचरा व्यवस्थापन यानी सॉलिड वेस्ट प्रबंधन के लिए 4710 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।
Storm वाटर ड्रेन विभाग के लिए 3266 करोड़ का प्रावधान है।
Bridge यानी पुलों के लिए 3179 करोड़ का प्रावधान है।
अग्निशमन दल यानी फायर ब्रिगेड के लिए 666 करोड़ के लिए प्रावधान है।
गार्डन और zoo यानी प्राणी संग्रहालयों के लिए 712.93 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।
DP dept यानी विकास परियोजना के लिए 1320 करोड़ का आबंटन रखा गया है।
इकबाल चहल ने कहा कि चार प्रमुख स्तंभों स्वास्थ्य, शिक्षा , पर्यावरण और निष्ठावान कार्य पर ही मनपा का बजट निर्धारित है।
उल्लेख करना जरूरी है कि पहले कोरोना संक्रमण, फिर वार्डों की संरचना को लेकर और फिर ओबीसी कोटे के आरक्षण के मुद्दे पर बार बार मनपा चुनाव की समय सीमा आगे बढ़ाई जा रही है।
मनपा का उद्देश्य है कि अगले तीन वर्ष में सभी सड़के कंक्रीट युक्त कर दी जाएंगी।
जल जमाव यानी वाटर लॉगिंग के 46 स्थलों पर काम किया जाएगा।
मनपा द्वारा संचालित 50 स्कूलों को इलेक्ट्रॉनिक लाइब्रेरी यानी ई पुस्तकालय की सुविधा मिलेगी।
पर्यावरण स्थिरता बनाए रखने के उद्देश्य से मनपा 1 लाख वृक्ष लगाने के लिए अग्रसर है।
मनपा स्कूलों में खगोल शास्त्र से संबंधित कार्यशालाओं के निर्माण के लिए 60 लाख रुपए खर्च किए जायेंगे।
मुंबई को बिजली और परिवहन के लिए बस की आपूर्ति करनेवाली संस्थान BEST को 800 करोड़ की सहायता दी जाएगी।
मुंबई में निजी वाहन को लेकर पार्किंग की समस्या को देखते हुए मनपा ने निर्णय लिया है कि E parking एप्लीकेशन बनाया जायेगा जिस पर मुंबईकर पार्किंग स्लॉट ऑनलाइन ही बुक किया जा सकेगा।
No comments
Post a Comment