0 नहीं रहे वरिष्ठ भाजपा नेता केसरीनाथ त्रिपाठी/ ८८ वर्ष की आयु में स्थाई निवास प्रयागराज में ली आखिरी सांस/ पी एम मोदी, योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों ने जताया दुख - Khabre Mumbai

Breaking News

नहीं रहे वरिष्ठ भाजपा नेता केसरीनाथ त्रिपाठी/ ८८ वर्ष की आयु में स्थाई निवास प्रयागराज में ली आखिरी सांस/ पी एम मोदी, योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों ने जताया दुख

वरिष्ठ भाजपा नेता केसरी नाथ त्रिपाठी का आज तड़के पांच बजे के करीब उनके घर प्रयागराज में निधन हो गया है। वह ८८ वर्ष के थे और सांस लेने की समस्या से पीड़ित थे।कुछ समय पहले ही अपने घर में वह गिर गए थे  जिसमे हड्डी टूट गई थी और दो तीन दिन दिन पहले ही अस्पताल से उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिली थी।

त्रिपाठी जी वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में प्रयागराज उच्च न्यायालय में कार्यरत रहे। छह बार विधायक रहे। जनता पार्टी की सत्ता के समय १९७७ से १९७९ के बीच  राज्य के कैबिनेट मंत्री के रूप में संस्थागत वित्तीय मामलों एवम सेल्स टैक्स विभाग का कार्य भी संभाला था। 

 २०१४ जुलाई से २०१९ जुलाई  पांच साल तक वह पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे । इससे पहले वह कुछ समय के लिए मिजोरम, मेघालय और बिहार के भी राज्यपाल रह चुके थे।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के स्पीकर के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली थी। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में भी अल्पकाल के लिए पदासीन रहे।


योगी आदित्यनाथ , सीएम यूपी ने कहा कि त्रिपाठी जी को संविधान, कायदे कानून व्यवस्था में विशेष ज्ञान था। राज्य में भाजपा का कद बढ़ने में उनका विशेष योगदान रहा। उनका जाना निश्चित रूप से हम सभी के लिए अपूर्णीय क्षति है। वह कानून विद के साथ साथ संवेदनशील साहित्यकार भी थे।


पीएम मोदी ने भी त्रिपाठी जी के निधन पर दुख जताया है। सैफ्रन पार्टी के राज्य में विस्तार के लिए केसरी नाथ जी की भूमिका महत्वपूर्ण रही। उनके निधन से दुखी हूं और परिवार के साथ इस दुखद घड़ी में हूं।


केसरी नाथ त्रिपाठी ,तीन बार यूपी विधान भवन में अध्यक्ष रह चुके थे।उनके घर में गिरने के बाद हाथ की हड्डी टूट गई थी जिसके उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। उनके आज सुबह निधन की जानकारी उनकी बहू कविता यादव त्रिपाठी द्वारा दी गई है।

    (फाइल फोटो-  पीएम मोदी और दिवंगत केसरी नाथ त्रिपाठी)

यूपी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दुख जताते हुए कहा कि वह प्रयागराज का अभिमान  और हम सभी के मार्गदर्शक थे।

नवंबर १९३४ में केसरी नाथ जी का जन्म प्रयागराज में हुआ था। वह प्रसिद्ध लेखक, कवि और साहित्यकार भी थे।


No comments