0 मुंबई में १९९३ की तरह सीरियल ब्लास्ट करने की धमकी देने वाला चढ़ा मुंबई एटीएस के हत्थे/कई राज्यों से बुलाए थे बम ब्लास्ट करनेवाले लोग/गहन छानबीन में जुटी मुंबई पुलिस - Khabre Mumbai

Breaking News

मुंबई में १९९३ की तरह सीरियल ब्लास्ट करने की धमकी देने वाला चढ़ा मुंबई एटीएस के हत्थे/कई राज्यों से बुलाए थे बम ब्लास्ट करनेवाले लोग/गहन छानबीन में जुटी मुंबई पुलिस

बीते शनिवार शाम को मुंबई पुलिस को कंट्रोल रूम में फोन आया और फोन करनेवाले ने धमकी दी कि अगले दो महीने में मुंबई के मदनपुरा, भेंडी बाजार, नागपाड़ा, माहिम आदि इलाकों में १९९३ की तरह सीरियल बम ब्लास्ट किए जाएंगे।

आज एक अज्ञात शख्स को इस मामले में मुंबई एटीएस आतंकवादी निरोधक दस्ते ने गिरफ्त में लिया है। शख्स पर पहले से ही छेड़छाड़, लूटपाट, जमीन हड़पने से संबंधित १२ मामले में विभिन्न मुंबई पुलिस थानों में दर्ज है।
गिरफ्तार हुए शख्स ने यह भी बताया कि इस  सांप्रदायिक दंगों की घटना को अंजाम देने के लिए कई राज्यों से कई लोग मुंबई बुलाए गए हैं।

मुंबई एटीएस पुलिस अधिकारियों ने दो टीम बनाई, कॉलर को ट्रेस किया गया और मुंबई के  मलाड इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।

भा.द.स.की धाराओं ५०५-1, १८२ के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

उल्लेख कर देना जरूरी है कि १९९३ में हुए मुंबई ब्लास्ट में १२ धमाके हुए थे जिसमे २५७ लोग मारे गए थे और  १४०० से अधिक लोग घायल हुए थे।


No comments