0 सकल हिंदू समाज द्वारा कल लव जिहाद और धर्मांतरण के विरोध में शिवाजी पार्क दादर में विशाल मोर्चा, मुंबई पोलिस मुख्यालय द्वारा ट्रैफिक को लेकर अधिसूचना जारी - Khabre Mumbai

Breaking News

सकल हिंदू समाज द्वारा कल लव जिहाद और धर्मांतरण के विरोध में शिवाजी पार्क दादर में विशाल मोर्चा, मुंबई पोलिस मुख्यालय द्वारा ट्रैफिक को लेकर अधिसूचना जारी

महाराष्ट्र सहित पूरे देश में लव जिहाद और धर्मांतरण से जुड़े कई संगीन मामलों के प्रकाश में आने के बाद से देश में माहौल तनावपूर्ण हुआ है। 


हाल ही में सकल हिंदू समाज द्वारा जन आक्रोश मोर्चा लाल महल से डेक्कन क्षेत्र तक पुणे में निकाला गया था। इसमें गौहत्या, लव जिहाद, धर्मांतरण पर पुरजोर विरोध किया गया।

सकल हिंदू समाज की तरफ से आम नागरिकों को आवाहन किया गया है जिसके तहत कल मुंबई के शिवाजी पार्क से लेकर राज्य कामगार कल्याण मंडल मैदान तक सुबह 9.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक मोर्चा निकाला जाएगा।

 इस मोर्चे में भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए मुंबई पुलिस मुख्यालय ट्रैफिक विभाग ,पोचखनवाला मार्ग, वर्ली से उपायुक्त राज तिलक रोशन जी द्वारा ट्रैफिक अधिनियमों के तहत ट्रैफिक के नियमो में तब तक के लिए no पार्किंग, वन वे, नो एंट्री आदि के अधिसूचना जारी किए है।





No comments