0 कैप्टन अमरिंदर सिंह को बनाया जा सकता है महाराष्ट्र का अगला राज्यपाल, सियासी गलियारों में चर्चा तेज - Khabre Mumbai

Breaking News

कैप्टन अमरिंदर सिंह को बनाया जा सकता है महाराष्ट्र का अगला राज्यपाल, सियासी गलियारों में चर्चा तेज

हाल ही में मुंबई दौरे पर आए पी एम मोदी से मिलकर मौजूदा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इस्तीफे की इच्छा जताई थी। उन पर महाराष्ट्र से महान विभूति और हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक रहे छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर किए गए विवादास्पद टिप्पणी के बाद शिंदे फडणवीस सरकार के कई विधायक, मंत्री और सांसद उनके इस्तीफे की मांग करने लगे थे, उनका विरोध लगातार जारी था।

इस बीच खबर यह आ रही है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री रहे कांग्रेसी दिग्गज कैप्टन अमरिंदर सिंह को नया राज्यपाल बनाया जा सकता है।
उन्होंने कोंग्रेस से अलग होने के बाद अपनी अलग पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बनाई थी  और सितंबर 2022 में ही भाजपा में उसका विलय कर दिया था। इस विलय से पहले हुए पंजाब के चुनाव में वह हार गए थे।

हाल ही में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य भी उन्हे नियुक्त किया गया था।

कैप्टेन अमरिंदर के सूत्रों की माने तो अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।
भगत  सिंह कोश्यारी ने 2019 में बतौर राज्यपाल यहां पद संभाला और विवादित बयानों के चलते  अक्सर उद्धव समूह, अन्य कांग्रेस और राकांपा जैसे पार्टी नेताओं ने उनका विरोध ही किया है।



No comments