आज है विश्व हिंदी दिवस ; हिंदी है विश्व की चौथी सबसे अधिक बोली जानेवाली भाषा
आज पूरे विश्व में हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। पूरे विश्व में २६ करोड़ से अधिक लोग हिंदी बोलते हैं।
अब तो भारत में भी लगभग हर राज्य में हिंदी बोले जानी लगी है। १४० करोड़ वाले विश्व की दूसरी सर्वाधिक जनसंख्यिक राष्ट्र भारत देश में जन्मी हिंदी वैश्विक मंच पर विशेष पहचान बना चुकी है।
पहली बार स्वर्गिया प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी ने १० जनवरी १९७५ के दिन नागपुर, महाराष्ट्र में विश्व हिंदी सम्मेलन लिया था। इस सम्मेलन में ३० देशों से १२२ प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। उसके बाद तो संयुक्त राज्य अमेरिका, लंदन, त्रिनिदाद जैसे कई राष्ट्रों में हिंदी सम्मेलन होने लगा। हिंदी का स्तर वैश्विक करने में प्रवासी भारतीयों का विशेष योगदान रहा है।
२००६ से विश्व हिंदी दिवस मनाया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय स्तर पर १४ सितंबर को राष्ट्रीय हिन्दी दिवस मनाया जाता है।
भारत सरकार की राजकीय भाषा अंग्रेजी के अतिरिक्त हिंदी ही है। अंग्रेजी इसलिए क्योंकि विश्व में कम्युनिकेशन के लिए अंग्रेजी पहले से ही स्थापित है।
कई सरकारी बैंको में कामकाज और बोलचाल के लिए हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित किया जाता रहा है। विदेशों में हिंदी पाठ्यक्रम में भी शामिल हुई है।
No comments
Post a Comment