भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सांसद संतोख सिंह चौधरी का हार्ट अटैक से निधन/यात्रा स्थगित, कल होगा अंतिम संस्कार।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय पंजाब में जारी है।
आज सुबह पंजाब के फिल्लौर क्षेत्र में प्रायोजित भारत जोडो यात्रा के दौरान जालंधर के सांसद संतोख सिंह चौधरी को हार्ट अटैक आ गया जिसके बाद यात्रा तुरंत स्थगित हो गई। आनन फानन में एंबुलेंस की व्यवस्था कर फगवाड़ा स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें डॉक्टरों द्वारा डेथ ऑन अराइवल घोषित किया गया।
(फाइल फोटो: आज के भारत जोड़ो यात्रा जालंधर परिसर में प्रायोजित तस्वीरें: साभार राहुल गांधी- ट्वीटर वाल)
राहुल गांधी अस्पताल पहुंचे और उसके बाद मृतक सांसद के घर जालंधर के धालीवाल जाकर परिवार से मिलकर सांत्वना दिया।
पंजाब कांग्रेस यूनिट चीफ अमरिंदर सिंह राजा ने बयान दिया कि यात्रा फिलहाल के लिए स्थगित कर दी गई, मृतक सांसद संतोख सिंह का अंतिम संस्कार कल सुबह किया जाएगा। संतोख सिंह इस भारत जोड़ो यात्रा से बहुत उत्साहित थे क्यों कि यात्रा उनके संसदीय क्षेत्र से गुजर रही थी।
जानकारों की माने तो वह पिछले कुछ दिनों से बड़े परेशान से थे।
उनके निधन पर पी एम मोदी समेत कई अन्य नेताओं ने शोक जताया है।
संतोख सिंह चौधरी : जीवन परिचय
जालंधर, पंजाब में १८ जून १९४६ में जन्म
पंजाब में कैबिनेट राज्य मंत्री रहे, २०१४ और २०१९ में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में मोदी लहर के बावजूद संसदीय चुनाव जीता।
सात बार चुनाव लडा। दो बार सांसदी और ५ बार विधायकी लड़ी। १९९२ ,२००२ में बनी कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे। १९९२ से २०१२ तक लगातार विधायकी चुनाव लडे।
डी ए वी कॉलेज से स्नातक । वकालत में शिक्षा।
जालंधर ,पंजाब से सांसद रहे।७६ वर्ष की आयु में आज हृदयाघात से भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निधन।
वह अपने पीछे पत्नी और बेटे समेत परिवार छोड़ गए है। पत्नी करमजीत कौर पूर्व प्रधानाध्यापिका गवर्नमेंट स्पोर्ट्स कॉलेज, जालंधर से रही हैं। उनके बेटे विक्रमजीत सिंह फिल्लौर क्षेत्र से विधायक हैं।
No comments
Post a Comment