डोंबिवली के भागशाला मैदान में गायत्री परिवार द्वारा ५१ यज्ञ कुंडीय हवन का विशाल आयोजन/महायज्ञ १३ से १६ जनवरी तक आयोजित
कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका अंतर्गत उपनगर डोंबिवली पश्चिम के भागशाला स्पोर्ट्स मैदान के प्रांगण में १३ जनवरी से स्वर्गीय पंडित श्री राम शर्मा आचार्य द्वारा संस्थापित गायत्री परिवार के तत्वाधान में ५१ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ संपन्न किया जा रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन गायत्री परिवार शाखा डोंबिवली की प्रमुख संध्याताई पाटिल द्वारा किया गया है।
गायत्री परिवार द्वारा प्रेरित आदिवासी समाज के संतो का सत्संग, सुबह और शाम दोनो समय यज्ञ हवन कार्यक्रम, दोपहर और रात्रि में महाप्रसाद की व्यवस्था भी रखी गई है।
अखिल विश्व गायत्री परिवार
इस संस्थान की स्थापना सनातन धर्म के मूल्यों के आधार पर श्रद्धेय तपोनिष्ठ पंडित श्री राम शर्मा आचार्य द्वारा १९५० के दशक में हुई थी।
इस मौके पर गायत्री मंत्र के उच्चारण से पूरा परिसर देवमय हो उठा है। संध्या ताई पाटिल द्वारा अपील की गई है कि श्रद्धालु यहां आएं, विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का लाभ लें और जीवन सफल बनाएं।
यह धार्मिक अनुष्ठान विगत कई वर्षों से चल रहा है।
पिछले दो वर्षों से कोरोना काल के चलते स्थगित हो गया था। दो वर्ष के अंतराल के बाद हो रहे इस आयोजन को स्थानीय नेताओं, समाजसेवको और भक्तो द्वारा अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।
श्रद्धालु अनाज दान, आर्थिक या शारीरिक रूप से भी अपनी सेवाएं देकर पुण्य कमा सकते हैं।
हवन में प्रयुक्त आयुर्वेदिक सामग्री, गाय के देशी घी और उससे प्रज्वलित धुएं से वातावरण शुद्ध होता है, प्राकृतिक शुद्धता मिलती है और नई ऊर्जा का संचार होता है। कई प्रकार के रोग भी नष्ट होने में यज्ञ हवन सहायक होते हैं।



No comments
Post a Comment