0 महाराष्ट्र पोलीस स्थापना 62वा वर्धापन दिवस आज/आज के ही दिन 1961में हुई थी पुलिस बल की राज्य में स्थापना - Khabre Mumbai

Breaking News

महाराष्ट्र पोलीस स्थापना 62वा वर्धापन दिवस आज/आज के ही दिन 1961में हुई थी पुलिस बल की राज्य में स्थापना

महाराष्ट्र पुलिस बल की स्थापना के आज 62 वर्ष पूरे हो रहे हैं। आज ही के दिन 1961 में राज्य मे पुलिस बल की स्थापना हुई और तत्कालीन प्रधानमंत्री रहे देश के पहले पी एम जवाहर लाल नेहरू ने पुलिस बल को ध्वज प्रदान किया था।



महाराष्ट्र ,आकार के हिसाब से देश का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है जिसकी जनसंख्या  14 करोड़ के लगभग है। 36 जिले हैं और हर जिले में पुलिस बल का कार्यालय है। महाराष्ट्र पुलिस के 13 आयुक्तालय राज्य भर में हैं 2 लाख के करीब पुलिस बल इस राज्य में 24*7 नागरिकों की सुरक्षा को लेकर कटिबद्ध है।

राज्य पुलिस बल का मुख्य कार्यालय दक्षिण मुंबई के फोर्ट में है जहां से गेटवे ऑफ इंडिया महज कुछ कदमों की दूरी पर स्थित है।
पोलिस महासंचालक इस पुलिस बल का प्रमुख होता है। अभी हाल ही में  वरिष्ठ आईपीएस संजय पांडे को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में यह कमान वरिष्ठ आईपीएस रजनीश सेठ को दी गई है।

पहली संरचना पुर्तगालियों ने  1661 में इस बल की की थी। उस समय पुर्तगालियों ने पुलिस चौकी की स्थापना कर कानून व्यवस्था चलाने की ओर रूपरेखा तैयार की थी। बाद में 1672 में भंडारी ब्रिगेड फौज भी अस्तित्व में आया। अधिक रूपरेखा, संरचना युक्त भंडारी ब्रिगेड ही आज के पुलिस बल का आधार बनी।

1936 में सिंध प्रांत पुलिस विभाग को बॉम्बे पुलिस विभाग से ही दिया गया। 1947में राष्ट्र स्वतंत्र होने के उपरांत इसका नाम बॉम्बे राज्य पोलिस कर दिया गया।

राज्य पुनर्गठन अधिनियम  1956 के तहत बॉम्बे राज्य पोलिस को म्हैसूर पोलिस, गुजरात पोलिस, महाराष्ट्र पोलीस इन तीन विभागो में बंटा गया।
तब की म्हैसुर पोलिस आज कर्नाटक पुलिस बल है।
अंत में 2 जनवरी 1961के दिन आधिकारिक रूप से महाराष्ट्र पोलीस बल की स्थापना की गई।

मुख्यालय की ओर से मासिक पत्रिका महाराष्ट्र पोलीस दक्षता अंक प्रकाशित होती है। राज्य पोलिस से  संबंधित जानकारी www.mahapolice.gov.in पर उपलब्ध है। यहां से विभिन्न विभाग के अधिकारियों के संपर्क, महिला सुरक्षा, सुव्यवस्था आदि पर विस्तृत जानकारी है।



No comments