0 नए वर्ष की शुरुआत हुई बुरी खबर से/ दिल्ली के कंझावल इलाके में मिली नग्न अवस्था में लड़की का शव/ दरिंदे कार से 12 किमी तक घसीटते रहे/पांच आरोपी गिरफ्तार - Khabre Mumbai

Breaking News

नए वर्ष की शुरुआत हुई बुरी खबर से/ दिल्ली के कंझावल इलाके में मिली नग्न अवस्था में लड़की का शव/ दरिंदे कार से 12 किमी तक घसीटते रहे/पांच आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के कंझावल इलाके से बड़ी बुरी खबर सामने आई है।

अमन विहार में रहनेवाली एक लड़की को नग्न अवस्था में मृत पाया गया है। पुलिस को पहले एक PCR कॉल आया कि कार से एक शव लटका हुआ है और कार दौड़ी जा रही है।  
दूसरा PCR पुलिस को आया जिसमे लड़की शव नग्न अवस्था में सड़क पर पड़े होने की सूचना दी गई। लड़की को दोनो पैर, सिर, अन्य अंगों में गहरी चोटें आई थीं।

(  बाएं से - कार जिसने लड़की को टक्कर मारी ,कई किमी तक घसीटा गया, प्रतीकात्मक दूसरी छवि जिसमे पुलिस कंट्रोल रूम PCR कॉल किया गया, स्कूटी जिससे लड़की लौट रही थी)

दरअसल लड़की पार्टी में खाना सर्व करने का काम करती थी। न्यू ईयर की सुबह वह काम खतम करके सुबह के 3 बजे निकली, स्कूटी से घर लौट रही थी कि रास्ते में एक कार ने टक्कर मारी और इसके बाद उसमे सवार पांच अभियुक्तों ने उसे 12 किमी तक चलती कार की स्थिति में घसीटते रहे। इस भयावह घटना में लड़की की मौत हो गई , वह चीखती रही पर दरिंदो पर कोई असर न हुआ ,पार्टी मानकर लौटे इन लोगों ने दरिंदगी की हद पार कर दी।

पीड़िता के परिजनों का मानना है कि लड़की के साथ निर्भया जैसा मामला हुआ है। पहले भी उसके साथ गलत हुआ था ,एक्सीडेंट हुआ पर बदन पर कपड़े थे, इस बार दरिंदो ने कपड़े भी नहीं छोड़े।
परिवार ने जांच की मांग की है।


इस मामले में दिल्ली महिला आयोग अध्यक्षा स्वाती मालीवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि वीडियो में स्पष्ट है कि नशे की हालत में लड़की की स्कूटी को टक्कर मारी गई और उसे कई किमी तक घसीटा गया।यह मामला बेहद भयावह है और वह दिल्ली पुलिस को हाजिरी समन जारी कर रही हैं। पूरा सच सामने आना चाहिए।

पहला PCR सुबह 3.24बजे आया था , दूसरी pcr कॉल सुबह 4.11बजे आई। पीड़िता मृतक के घर में चार भाई बहन हैं, पिता की मौत हो चुकी है। यही सबसे बड़ी लड़की थी जबकि दोनो भाई 9 और 13 साल के हैं।

बाहरी दिल्ली के उपायुक्त हरेंद्र कुमार सिंह के अनुसार लड़के न्यू ईयर पार्टी का जश्न मनाकर मुरथल क्षेत्र से  लौट रहे थे, जब यह कांड हुआ।

पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
26 वर्षीय दीपक खन्ना, 25 वर्षीय अमित खन्ना, 27वर्षीय कृष्णा, 26 वर्षीय मिथुन, 27 वर्षीय मनोज मित्तल ये वही पांच गिरफ्तार हुए आरोपी हैं।
आगे की कार्रवाई जारी है।


No comments