अंधेरी के गोखले ओवर ब्रिज को तोड़ने का काम आज से शुरू, 21-22, 24-25 की रात 4.5 घंटे के लिए लोकल पर पड़ेगा असर
अंधेरी का ओवर ब्रिज गोपाल कृष्ण गोखले ब्रिज 50 वर्ष पुराना है और इसका एक हिस्सा 2018 में ढह गया था। जनता के लिए यह ब्रिज बंद कर दिया गया। रेलवे प्रशासन और मनपा में यह निश्चय नही हो रहा था की तोडक कार्रवाई कैसे की जाय।
गोखले ब्रिज के बंद हो जाने से बढ़ी मुसीबतें
रोजाना सफर करनेवाले यात्रियों को अंधेरी पूर्व से पश्चिम आने जाने के लिए, इरला जंक्शन के लिए गोखले ओवर ब्रिज का इस्तेमाल करना उपयुक्त लगता था, जिसके बंद हो जाने से समय भी बढ़ गया और ऑटो का खर्च भी बढ़ गया। मनपा द्वारा सर्वे करने के लिए लाई गई SCG consultancy फर्म द्वारा पुल को खतरनाक और असुरक्षित बताए जाने के बाद निर्णय लेते हुए प्रशासन ने ब्रिज को बंद कर दिया था।
नवंबर में भारी जनाक्रोश के बाद प्रशासन ने 2023 सितंबर में नए ब्रिज को जनता के लिए खोलने का निश्चय किया है। नए पुल का निर्माण कार्य जारी है। पहले इसे 2 साल तक बंद रखने का निर्णय लिया गया था।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ब्रिज को तोड़ने का काम अब शुरू किया गया है और आज 21-22 जनवरी के बीच की रात एवम 24-25 के बीच की रात 4.5 घंटे के लिए तेज लोकल की यात्रा बाधित रहेगी।
कुछ ट्रेनें चर्चगेट से विरार, कुछ विरार से चर्चगेट, बोरीवली से चर्चगेट वाली तेज लोकल की यात्रा इन रातों में 11:30 रात्रि से 4:25 की सुबह तक विभिन्न समयानुसार बाधित रहेगी।
तीन एक्सप्रेस ट्रेनों भगत की कोठी, हमसफर एक्सप्रेस, भुसावल खंडेश एक्सप्रेस को पांचवी लाइन सांताक्रूज- से बोरीवली के बीच प्लेटफार्म नम्बर 6 के बजाय 8 से चलाई जाएंगी।
यात्रियों को जोगेश्वरी और गोरेगांव स्टेशनों के बीच विपरीत दिशा में यात्रा के लिए स्वीकृति इस दौरान दी गई है।
पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
पुल का वह हिस्सा जो मनपा के अंदर आता है वह बन चुका है। मोरबी,गुजरात में हुई घटना से सीखते हुए मनपा ने इस ब्रिज को नवंबर 2022 में बंद कर दिया था। पुल का हिस्सा 2018 में रेलवे ट्रैक पर गिरने से 2 यात्रियों की मौत हुई थी।
भाजपा के स्थानीय विधायक अमित साटम ने भी 1 नवंबर को पत्र लिखकर पुल पर वाहनों के आवागमन को तत्काल बंद कराने की मांग की थी।
No comments
Post a Comment