0 मनपा चुनाव की तैयारी में सरकार, तारीखों की घोषणा से पहले मंत्रीमंडल में प्रस्ताव पास, होंगे 10 मनोनीत नगरसेवक/16 विधायको के निलंबन पर फैसला अब 23 फरवरी को- सुको - Khabre Mumbai

Breaking News

मनपा चुनाव की तैयारी में सरकार, तारीखों की घोषणा से पहले मंत्रीमंडल में प्रस्ताव पास, होंगे 10 मनोनीत नगरसेवक/16 विधायको के निलंबन पर फैसला अब 23 फरवरी को- सुको

कल मंगलवार को हुए राज्य सरकार के मंत्रीमंडल में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि अब मुंबई मनपा में वर्तमान में मौजूद पांच की जगह दुगुने यानी 10 मनोनीत नागरसेवको की जगह होगी। मुंबई मनपा में कुल 227 नरसेवक हैं। इन्हे बढ़ाकर 236 किया गया है ,पिछली मविआ सरकार में वार्डों के पुनर्गठन के आधार पर 9 वार्ड बढ़ाए गए।

क्या होते हैं मनोनीत नगरसेवक

ये नगरसेवक जनता द्वारा चुनावी प्रक्रिया के जरिए नही चुने जाते ।इन्हे सीधे मनपा के चुने हुए नगरसेवक ही चुनते हैं। ऐसा व्यक्ति जो समाज सेवा में जुड़ा हो, या गैर सरकारी संगठन एनजीओ के माध्यम से जुड़कर समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहा हो उन्हे मनोनीत नगरसेवक बनाया जाता है।

इन नगरसेवको को भी चुने हुए नगरसेवकों की तरह ही सालाना फंड क्षेत्रीय विकास के लिए मिलते हैं, इन्हे  अन्य अन्य नगरसेवकों की भांति मानधन भी मिलता है।
विकास के लिए फंड की राशि पूरी मुंबई में कहीं भी कर सकते हैं।इन पर अन्य नगरसेवकों की तरह क्षेत्रीय प्रतिबंध नही होता।

सुप्रीम कोर्ट में उद्धव गुट द्वारा दाखिल मामले में 16 विधायको के पार्टी नियमो का उल्लंघन करने के मामले में निलंबन मुद्दे पर फिर से एक नई तारीख मिली है। आगामी 23 फरवरी को इस पर सुनवाई की जाएगी।
इन 16 विधायको में एकनाथ शिंदे का भी नाम है।
पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कह कि इंसाफ तो मिलता नही, सिर्फ तारीख पर तारीख पिछले 6 महीने से मिल रही है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि शायद अगली बार सुनवाई हो सके।

दूसरी ओर राकांपा गटनेता  अजीत पवार ने कहा  तारीख देना उनका यानी न्यायालय का अधिकार है। क्या हम न्यायपालिका से प्रश्न कर सकते हैं?





No comments