राज्य कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर स्याही फेंकी, दो हिरासत में , पिंपरी चिंचवड़ की सभा से निकलते समय हुआ इंक अटैक
भाजपा कोटे से महाराष्ट्र कैबिनेट में उच्च एवम तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत दादा पाटिल पर आज पिंपरी चिंचवड़ में ink attack किया गया।
वह पुणे के पालक मंत्री भी हैं। पिंपरी चिंचवड़ की सभा में पाटिल ने कहा कि विद्यालय खोलने के लिए सरकार पर निर्भर रहने की क्या जरूरत है।
पहले के समय में डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले, कर्मवीर भाऊ राव पाटिल जैसे महान लोगों ने कई स्कूल शुरू किए, तब की सरकारों ने उन्हें कोई सहयोग, कोई सब्सिडी नहीं दिया था।
उन्होंने भीख मांगकर कोई स्कूल नही शुरू किया था।
उनके इस वक्तव्य ने नए विवाद को जन्म दे दिया है।
स्याही उनके ऊपर तभी फेंकी गई जब, वह पिंपरी चिंचवड़ के उक्त कार्यक्रम से बाहर निकले थे।
हालांकि स्थानीय पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछ ताछ शुरू की है, अभी तक घटना की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है।
पाटिल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में उनका कद है।
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसाद लाड, मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार, बावनकुले प्रदेश अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता संजय उपाध्याय समेत भाजपा के कई नेता इस घटना की निंदा कर रहे हैं।
प्रसाद लाड ने ट्वीट करते हुए वीडियो जारी किया है जिसमे विरोधी पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य सरकार द्वारा जारी विकास कार्यों को दबाने, विकास के मुद्दों से ध्यान भटकने के लिए और समाज में हिंसा की भावना भड़काने के उद्देश्य से विरोधी पक्ष के लोग इस तरह का निंदनीय कार्य कर रहे है। लाड ने आगे कहा है कि वह मामले की सत्यता जानते हुए वह गृहमंत्री फडणवीस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से पूरे प्रकरण की जांच का निवेदन करते हैं।
No comments
Post a Comment