0 मुंबई को मिलेंगे 5000 स्वच्छता दूत/ कोरोना से नौकरी खोनेवाले 1200 लोगों को मिलेगी इसमें जगह/स्काईवॉक पर नियुक्त होंगे नाइट मार्शल - Khabre Mumbai

Breaking News

मुंबई को मिलेंगे 5000 स्वच्छता दूत/ कोरोना से नौकरी खोनेवाले 1200 लोगों को मिलेगी इसमें जगह/स्काईवॉक पर नियुक्त होंगे नाइट मार्शल

कल हुई हाई प्रोफाइल  मुंबई सुशोभीकरण प्रकल्प कार्यक्रम में मुंबई मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में मुंबई के सौंदर्यीकरण योजना के तहत कई महत्त्वपूर्ण ऐलान किए।

चहल ने घोषणा की है कि सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के तहत 5000 स्वच्छता दूत नियुक्त होंगे और उनमें भी 1200 ऐसे लोगों का समावेश होगा जो कोरोना महामारी के समय अपनी नौकरी गवां चुके हैं। उल्लेखनीय यह है कि उनको वही वेतन मिलेगा जो कोरोना संक्रमण के शुरू होने से पहले उन्हें मिल रहा था।

स्काईवॉक पर नजर रखने के लिए नाइट मार्शल नियुक्त होंगे जो रात्रि में गश्त लगाते नजर आएंगे जिससे लोगों की रात्रि के समय सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

मुंबई शहर में लगभग 20 हजार सार्वजनिक शौचालय हैं जिनकी दिन में पांच बार साफ सफाई रखने के लिए स्वच्छतादूत नियुक्त होंगे।

इसके लिए सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के अंतर्गत स्वच्छता के तहत बजट का प्रावधान किया जाएगा।
हाईवे की ओर भी शौचालय के निर्माण किए जायेंगे।
शहर मुंबई के सौंदर्यीकरण के मद्देनजर 500 विभिन्न कार्यों की योजना पहले फेज में बनी है ,जिसे अगले 2 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

द्वितीय फेज में 1200 कार्यों की योजना है जिसे 1 साल के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इसके अलावा मुंबई में 147 लैब टेस्टिंग केंद्र की भी  योजना है जो मुफ्त में विभिन्न टेस्ट की सुविधा नागरिकों को मुहैया कराएंगी।


No comments