0 मनपा मुख्यालय मुंबई के सभी पार्टी ऑफिस मनपा आयुक्त ने किए सील- शिंदे, उद्धव समूह द्वारा पार्टी ऑफिस कंट्रोल को लेकर हुई झड़प के बाद आयुक्त ने किया सील। - Khabre Mumbai

Breaking News

मनपा मुख्यालय मुंबई के सभी पार्टी ऑफिस मनपा आयुक्त ने किए सील- शिंदे, उद्धव समूह द्वारा पार्टी ऑफिस कंट्रोल को लेकर हुई झड़प के बाद आयुक्त ने किया सील।

कल गुरुवार के दिन मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय जो दक्षिण मुंबई में किल्ला कोर्ट के बगल व सीएस एम टी रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित है, के इस हेरिटेज इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित सभी प्रमुख पार्टी कार्यालयों को मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल के निर्देश पर सील कर दिया गया है।

बता दें कि बुधवार शाम पांच बजे के करीब शिंदे समूह के समर्थक  उत्तर मुंबई सांसद राहुल शेवाले, पूर्व स्थाई समिति अध्यक्ष रहे यशवंत जाधव, पूर्व नगरसेवक शीतल म्हात्रे मनपा मुख्यालय स्थिति शिवसेना पार्टी कार्यालय पहुंचे थे और ऑफिस का नियंत्रण लेना चाहते थे ,वहां मौजूद उद्धव समूह समर्थक पूर्व नगरसेवक आशीष चेम्बुरकर,  सचिन पड़वाल को यह ठीक नही लगा। दोनो गुटों के बीच काफी गरमा गर्मी हुई। एक घंटे तक चले नारेबाजी और दोनो गुटों के बीच झड़प के चलते पुलिस को बीच बचाव करना पड़ा।
इस घटना बाद मनपा आयुक्त चहल ने सभी पार्टी के दफ्तरों को सील कर दिया है।

      (मुंबई मनपा मुख्यालय- सी एस एम टी)

उल्लेखनीय है कि जो पार्टियां मनपा में नगरसेवक चुनकर देती हैं उन्हे पार्टी की गतिविधियों को मनपा में संचालन करने के लिए मनपा मुख्यालय में जगह दी जाती है।

(मनपा मुख्यालय में शिंदे-उद्धव समर्थक आपस में झगड़ते हुए, पुलिस बीच बचाव करते हुए देखी जा सकती है)

यह भी नोट करने योग्य है कि मुंबई मनपा के नगरसेवकों का कार्यकाल इसी वर्ष मार्च में समाप्त हो गया और आयुक्त द्वारा सभी वार्डों में प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। अगले मनपा चुनाव कुछ ही समय में कराए जाने की उम्मीद है पर तारीखों की घोषणा अब तक बाकी है।

सांसद राहुल शेवाले ने कहा है कि वह और उनके समर्थक आयुक्त चहल से मिलने आए थे, किसी पार्टी ऑफिस के नियंत्रण की बातों से इनकार किया है।

No comments