रिजर्व बैंक ने फिर बढ़ाए ब्याज दरों के भाव। रेपो रेट अब 6.25%/ 0.35% प्रतिशत की हुई वृद्धि..
(RBI Governor शक्तिकांत दास)
इस घोषणा के बाद रेपो रेट 5.90% प्रतिशत से बढ़कर अब 6.25% हो गया है। मई 2022 से लगातार हो रही द्विमासिक एमपीसी मीटिंग में अब तक 225 बेसिस पॉइंट की वृद्धि रिजर्व बैंक कर चुका है।
रूस यूक्रेन युद्ध के बाद विभिन्न तेलों, खाद्य पदार्थो, अन्य कमोडिटी में बढ़ते भावो के कारण मंहगाई बढ़ती रही और इसे ही नियंत्रित करने के लिए रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में वृद्धि शुरू कर दी। तय मानकों के अनुसार आरबीआई मुद्रास्फीति यानी इंफ्लेशन रेट को 2 से 6% तक रखना चाहता है। इस वर्ष दिसंबर महीने के अंत तक महंगाई दर के 5.9% तक आने की संभावना है।
जानकारों का मानना है कि वित्तीय वर्ष 2023 में कदाचित इस बार यह अंतिम रेट वृद्धि हुई है।
रेपो रेट वह दर है जिस पर रिजर्व बैंक अन्य बैंको सरकारी, निजी , को ऑपरेटिव इत्यादि को कर्ज मुहैया करता है। जाहिर है ऐसा करने से बैंको को रिजर्व बैंक को ज्यादा ब्याज देना पड़ता है और बैंक बढ़ी हुई दर व्यापारियों, खुदरा ग्राहकों से बढ़ाकर ले लेते हैं।
गृह कर्ज, वैयक्तिक कर्ज, व्यवसायिक कर्ज सभी के ब्याज दर, रेपो रेट के दर बढ़ जाने से तुरंत बढ़ जाते हैं।
No comments
Post a Comment