0 भारत मना रहा है विजय दिवस, 50 वर्ष पहले 1971 में पाकिस्तान को चटाई थी धूल, बांग्लादेश के उदय में अहम भूमिका - Khabre Mumbai

Breaking News

भारत मना रहा है विजय दिवस, 50 वर्ष पहले 1971 में पाकिस्तान को चटाई थी धूल, बांग्लादेश के उदय में अहम भूमिका

आज ही के दिन 1971 में आतंक को समर्थन देनेवाला नापाक मंसूबे पाले बैठा पाकिस्तान ने हमारे सामने घुटने टेक दिए थे।

3 दिसंबर से 16 दिसंबर तक चले इस युद्ध में पाकिस्तान ने ऑपरेशन चंगेज खान के तहत हमारी सेना पर हवाई हमले किए, जिसमे हमारे 11 एयर स्टेशन को निशाना बनाया गया ,  जिसके चलते पहले से रिश्ते में कड़वाहट की चिंगारी भड़क उठी। पूर्वी पाकिस्तान के बंगाल प्रेमी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे थे। 
बस फिर क्या था, भारत ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी और पाक को उसकी औकात दिखाई थी।

इस भीषण युद्ध में हमने 3900 जवानों को खो दिया जिसका गम देश कभी नही भुला सकता।  सरकारी आंकड़ों के अनुसार , हमारे 9851 सैनिक घायल हुए थे।


आज  सदर्न कमांड यानी सेना की दक्षिणी टुकड़ी ने विजय रन 22 का आयोजन किया है।  Run for soldier, run with soldier इस स्लोगन के साथ यह आयोजन नागरिकों एवम सेना के बीच समन्वय की कड़ी और मजबूत करने की यह एक अनोखी पहल है।
विजय रन 22 आयोजन के तहत 12.5 किमी की दौड़ सभी के लिए है, जिसमे महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग पंक्तियां होंगी। 5 किमी की एक दौड़ बच्चो के लिए आयोजित है एवम 4 किमी की एक और दौड़ सिर्फ महिलाओं के लिए आयोजित है।

12.5 किमी वाली दौड़ में पुरस्कार स्वरूप 50 हजार को राशि एवम महिलाओं, बच्चो के लिए 22 हजार की राशि रखी गई है
इस आयोजन का एक और महत्वपूर्ण उद्देश्य हमारी सेना के अदम्य साहस को वंदन करना, शहीदों  को सम्मानित करना, देश की अखंडता ,शक्ति और साहस को प्रदर्शित करना है।
आज के दिन ढाका में  पाक की पूर्वी मिलिट्री कमांड सेना ने सरेंडर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर कर अपनी हार स्वीकार कर ली थी। यह दस्तावेज 13 दिन तक युद्ध के चलने के बाद साइन किया गया था।



No comments