0 लोअर परेल के चाल में 15 वर्षीय किशोरी के साथ गैंग रेप - तीन गिरफ्तार, तीन अवयस्कों को डोंगरी सुधार गृह भेजा गया / - Khabre Mumbai

Breaking News

लोअर परेल के चाल में 15 वर्षीय किशोरी के साथ गैंग रेप - तीन गिरफ्तार, तीन अवयस्कों को डोंगरी सुधार गृह भेजा गया /

लोअर परेल के चाल से 15 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है।

गुरुवार की रात लड़की के दो अवयस्क नाबालिग दोस्त ने मुलाकात की और कुछ काम के बहाने दुपहिया वाहन पर बिठाकर नजदीक के ही चाल में ले गए जहां वन प्लस वन वाले घर के ऊपरी हिस्से में  ले गए। यहां पहले से ही एक व्यक्ति जिसका वह घर था,  मौजूद था। दो अन्य व्यक्ति वहां आए और किसी का जन्मदिवस मनाने का कार्यक्रम शुरू हुआ। घटना रात 9.30 के लगभग हुई ।
इसके बाद लड़की को उसी के नीचे मध्य फ्लोर पर स्थित रूम ले जाया गया जहां उसके साथ जबरदस्ती की गई और दो लोगों ने उसका बलात्कार किया। 

नीचे के घर में 4 अन्य लोग थे जिनका इस रेप की घटना से संबंध नही है पर वह लोग शराब पी रहे थे और सिगरेट का सेवन कर रहे थे। सामने के घर में स्थित व्यक्ति ने खिड़की से धुआं निकलते देख पुलिस को सूचित कर दिया।

मौके पर आई पुलिस को इस मध्य महले पर इस लड़की की चीख सुनाई दी जिसके बाद बलात्कारी हथ्थे चढ़ गए, दोनो को 30 दिसंबर तक पुलिस रिमांड में भेजा गया है। अन्य तीन अवयस्को को बाल सुधार गृह डोंगरी भेजा गया है। मामले की जांच NM जोशी मार्ग पुलिस कर रही है। पीड़िता की परिवार को पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी, मां ने आकर पुलिस थाने में   बलात्कार का केस दर्ज कराया जिसमे गैंगरेप, पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

No comments