ऋतुजा लटके ने उपचुनाव जीता, उद्धव ने मनाया मातोश्री में जश्न, आगे के सभी चुनाव इसी तरह जीतेंगे-उद्धव ठाकरे
3 नवंबर को हुए अंधेरी पूर्व विधानसभा उपचुनाव में उद्धव गुट के ऋतुजा लटके ने जीत दर्ज की है। इस तरह वह अब विधायिका बन गई हैं।
शिवसेना के विभाजन के बाद यह पहला चुनाव रहा। रितुजा के पति रमेश लटके इसी सीट से विधायक थे और कुछ माह पूर्व ही हृदयाघात से मृत्यु होने के उपरांत यह सीट रिक्त हों गई थीं। एकनाथ शिंदे समूह ने भी अपने उम्मीदवार को खड़ा करना चाहा था। भाजपा उम्मीदवार मूरजी पटेल ने नामांकन भरा भी पर पार्टी द्वारा मना करने के बाद पटेल ने नामांकन वापस ले लिया था।
(रितुजा लटके जीत के बाद प्रेस कांफ्रेंस करते हुए)
उपचुनाव एक तरफा था क्यों की किसी अन्य पार्टी ने अपना उम्मीदवार नही खड़ा किया था। भाजपा को भी चुनाव निर्विरोध कराने के लिए और महाराष्ट्र की परंपरा कायम रखने के लिए शरद पवार , राज ठाकरे ने भी निवेदन किया था। यह जीत सुनिश्चित ही मानी जा रही थी।
जीत के बाद ऋतुजा मातोश्री पहुंचकर उद्धव ठाकरे का आशीर्वाद प्राप्त की। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रेस वार्ता में कहा की यह पार्टी के कमजोर होने के बाद पहली बड़ी जीत है, हम पूरे विश्वास में हैं कि आगे आनेवाले चुनाव में भी हम जीतेंगे।
गुजरात चुनाव पर उन्होंने कहा की उनकी पार्टी गुजरात में चुनाव नही लड़ेगी। वह मनपा चुनाव पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। जनता उनके साथ है। यदि भाजपा यहां लड़ती तो भी उन्हें nota जितना ही मत मिलता।
उल्लेखनीय है की अंधेरी उपचुनाव में नोटा के तहत 12 हजार मत पड़े थे।
रितुजा ने इस जीत का श्रेय अपने दिवंगत पति और उनके विकास कार्यों को दिया है।
अन्य राज्यों के 7 सीटों में से भाजपा ने 4सीट जीती हैं। बिहार के मोकामा, गोपालगंज, तेलंगाना के मुनुगोड़े, महाराष्ट्र के अंधेरी, उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ, ओडिशा के धामनगर, हरियाणा के आदमपुर में विधानसभा उपचुनाव भी संपन्न हुए हैं। इन सातों में से भाजपा को चार, जबकि कांग्रेस के पाले में दो जीत आई हैं। शिवसेना को सिर्फ एक सीट मिली है। आरजेडी को भी एक सीट मिली है।
No comments
Post a Comment