चर्चगेट के फैशन स्ट्रीट के रोड साइड दुकान में लगी आग, दस दुकानें जली, कोई हताहत नहीं। 6 दमकल इंजन मौके पर, स्थिति नियंत्रण में
दक्षिण मुंबई, चर्चगेट के नजदीक काफी वर्षों से फुटपाथ साइड रोड की तरफ सैकड़ों की संख्या में कपड़े की दुकानें लगी हैं जो देर रात तक रोशनी में नहाए भारी भीड़ की गवाह बनी होती हैं। लोग दूर दूर से यहां खरीदारी करने आते है।
आज दोपहर 1 बजे के करीब एक कपड़े की दुकान में यहां आग लग गई और देखते ही देखते लगभग 10 दुकानों को लपेटे में ले लिया।
आग से उठते काले धुएं की लपट इतनी ऊंची उठी की बहुत दूर से दिखाई दे रही थी। तुरंत मौके पर दमकल विभाग के 6 इंजन पहुंचे और आग बुझाने, पानी डालने का कार्य शुरू हो गया। एक अग्निशमन अधिकारी के अनुसार लगभग 15मिनट में आग बुझाने को लेकर सफलता मिली हालांकि किसी व्यक्ति के इसमें हताहत होने की खबर नही है, पर कपड़े की दस दुकानें जलकर स्वाहा हुई हैं , दुकानवालों का बड़ा नुकसान हुआ है।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, जांच जारी है।
No comments
Post a Comment