मैं जानती हूं मेरे बाप को किसने मारा, पर सत्ता में रहते हुए तुमने कभी उसके मास्टरमाइंड का पता नही लगाया- पूनम महाजन का शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पर आरोप
भाजपा मुंबई से सांसद पूनम ताई महाजन ने बांद्रा में आज जागर मुंबई अभियान की शुरुआत करते हुए बोल रही थीं।
पूनम महाजन जो दिवंगत भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रमोद महाजन की सुपुत्री हैं, ने शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पर आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा क्या हुआ की 2019 में भाजपा सेना युति ने मिलकर चुनाव लड़ा, जनता ने भाजपा, शिवसेना और आर पी आई के गठबंधन को मत दिया लेकिन आपने भाजपा का साथ छोड़कर अलग सरकार बनाई।
किस शकुनी ने दो दोस्तों के बीच महाभारत करवा कर सत्ता हासिल कर ली? तुमने जनता के मत का अपमान किया ।
(भाजपा खासदार पूनम महाजन), inset- दिवंगत भाजपा वरिष्ठ नेता प्रमोद महाजन
पूनम महाजन ने आगे कहा कि मैं जानती हूं, जब मैं किसी को शकुनी कह रही हूं तो कई लोग मेरी ओर भौंहे टेढ़ी कर कहेंगे कि मैं होती कौन हूं यह सब बोलनेवाली? मैं अपने बाप के कातिलों के बारे में क्यों नहीं बोलती?
मैं जानती हूं मेरे पिता को किसने मारा। वही प्रश्न बार बार लाने से कुछ हासिल नहीं होगा।
उन्हें जिसने मारा, वह मैं जानती हूं, पर उसके पीछे जो मास्टरमाइंड है उसके बारे में आपने सत्ता में रहने के बावजूद पता नही लगाया।
उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रवक्ता रहे प्रमोद महाजन की परिवारिक झगड़ो के चलते अप्रैल 2006 में पूनम महाजन के चाचा और प्रमोद के भाई प्रवीण महाजन ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और 2007 में प्रवीण को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई ।
प्रमोद महाजन भाजपा में दूसरी पीढ़ी के कद्दावर नेता माने जाते थे। वाजपई सरकार में वह संसदीय कार्य मंत्री, तकनीकी सूचना मंत्री, रक्षा मंत्री का पद भी संभाल चुके थे।
जागर मुंबई अभियान के तहत संरक्षण विभाग, रेलवे, सरकारी कॉलोनी, एयरपोर्ट, फनल जोन में अटके हुए विभिन्न एस आर प्रोजेक्ट में रहवासियों को उनके सम्मान का घर देने हेतु यह मुंबई जागर अभियान शुरू किया गया है। रुग्णालय केंद्र के निर्माण पर पूरा प्रयास किया जाएगा। अब सिर्फ आश्वासन नही दिए जायेंगे, निर्णय लिया जायेगा- ऐसी आशा पूनम महाजन ने व्यक्त की है।
No comments
Post a Comment