0 मनपा अंधेरी विभाग का अभियंता 50लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, चार दिन की पुलिस कस्टडी, घर से 1200ग्राम सोना और 1 करोड़ से ज्यादा नकदी बरामद- ACB जॉच में जुटी - Khabre Mumbai

Breaking News

मनपा अंधेरी विभाग का अभियंता 50लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, चार दिन की पुलिस कस्टडी, घर से 1200ग्राम सोना और 1 करोड़ से ज्यादा नकदी बरामद- ACB जॉच में जुटी


मुंबई महानगरपालिका वैसे भी हमेशा सुर्खियों में रहती है। धनाढ्य मनपा के कई बार छोटे पदों पर काम करने वाले अधिकारी भी बहुत ज्यादा कैश रखने के मामले में लोगों को चौका चुके हैं।

 ऐसा ही एक मामला अंधेरी के के इष्ट वार्ड से जुड़ा है, जहां एग्जीक्यूटिव इंजीनियर यानी कार्यकारी अभियंता पर लिखित शिकायत के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने कार्रवाई की है ।
 (गिरफ्त में आए कार्यकारी अभियंता सतीश पवार, K East वार्ड) 

जानकारी के अनुसार एक कंपनी ने अपने प्रीमाइज के बाहर 5000 स्क्वायर फिट का शेड लगाया था जिसके बाद के ईस्ट वार्ड से उस कंपनी को नोटिस जारी किया गया। 13 अक्टूबर को जारी किए गए नोटिस पर 19 अक्टूबर को कंपनी ने अपना लिखित जवाब भी दिया था जिसके बाद विभागीय वार्ड में उस शेड को अवैध बताते हुए तोड़ने की कार्रवाई शुरू की ।

इस पूरे प्रकरण में कंपनी की तरफ से अधिकारी ने कार्यकारी अभियंता पवार से बातचीत कर मिलने की पेशकश की। मुलाकात में अभियंता पवार ने ₹50 लाख की डिमांड की और तोड़क कार्रवाई को रोकने का आश्वासन दे दिया।

 बीते शुक्रवार शाम को माहिम के एक रोड पर ₹50 लाख की अपनी मांग को लेने के लिए माहिम आए,  उसी समय एंटी करप्शन ब्यूरो ने उन्हें धर दबोचा इस मामले में गिरफ्तार किया गया । अगले दिन शनिवार को उनकी न्यायालय में पेशी हुई जहां माननीय न्यायालय ने 4 दिन की पुलिस कस्टडी दे दी है ।

एंटी करप्शन ब्यूरो ने पवार  के घर से 1.13 करोड़ रुपए और 1200ग्राम सोना भी बरामद किया है। अब एसीबी प्रमुख विजय पाटिल की निगरानी में  इस जांच में जुटी है इतनी ज्यादा संपत्ति वहां से हासिल की है।


सवाल ये उठता है मुंबई में बैठे अधिकारी जिनका काम है कि अगर कहीं गलत हो रहा है कहीं अवैध निर्माण हो रहा है तो उस पर कार्रवाई की जाए लीगल एक्शन लिया जाए इसके जबरन उगाही में जुट जाते हैं और खुद ही कानून तोड़ने में लग जाते हैं ,ऐसे में आम आदमी न्याय के लिए किसके पास जाएगा? क्या मुंबई मनपा के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ऐसे प्रकरण में संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करेंगे? या इस अभियंता को भी एक बार निलंबित किया जाएगा और कुछ ही महीनों बाद पदोन्नति देकर फिर बुला लिया जाएगा जैसा कि इसी तरह के अन्य प्रकरणों में भी मुंबई महानगरपालिका करती रही है।


गिरफ्तार कार्यकारी अभियंता सतीश विश्वनाथ पवार 57 वर्ष के हैं और अंधेरी पूर्व के के इष्ट वार्ड में कार्यरत हैं।

No comments