रेलवे कांस्टेबल की सूझबूझ और सक्रियता के चलते 1वर्ष के शिशु की जान बची, चलती ट्रेन पकड़ते समय हुई थी असंतुलित, मानखुर्द सी एस एम टी ट्रेन की घटना सी सी टी वी में कैद
मुंबई महानगर में लोकल की भीड़ के बारे में पूरा विश्व जानता है।
रेलवे प्रशासन समयानुसार अपनी कार्य प्रणाली, रेल यंत्रणाओं में अधिकतम सुधार करता रहा है।
कई बार यात्री अपनी गलती से जल्द ट्रेन पकड़ने, दौड़कर रेल डिब्बे में चढ़ने की कोशिश करते हैं जो जानलेवा बन जाती है।
ऐसे ही एक घटना में मानखुर्ड से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जानेवाली प्लेटफार्म नंबर 2 से एक ट्रेन को पकड़ने किं स्थिति में एक 1 साल का बच्चा ट्रेन से गिर जाता है, उसकी मां भी गिर जाती है। एक पुरुष को भी असंतुलित होते हुए देखा जा सकता है।
बच्चे को खींचकर बाहर प्लेटफार्म पर लाने में वहां मौजूद रेलवे कांस्टेबल अक्षय सोये ने महत्वपूर्ण व सराहनीय भूमिका निभाई। एक यात्री द्वारा मां को भी प्लेटफार्म पर पकड़कर सुरक्षित लाया गया जिससे वह भी बच गई।
घटना को सेंट्रल रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने ट्वीट किया है। घटना 12.04 कल की है।
No comments
Post a Comment