0 बदलापुर महोत्सव में अभिभूत हुए मुख्य अतिथि केरल के राज्यपाल। विधायक रमेश मिश्र ने कराया 251जोड़ों का सामूहिक विवाह, दो दिवसीय है महोत्सव - Khabre Mumbai

Breaking News

बदलापुर महोत्सव में अभिभूत हुए मुख्य अतिथि केरल के राज्यपाल। विधायक रमेश मिश्र ने कराया 251जोड़ों का सामूहिक विवाह, दो दिवसीय है महोत्सव

जौनपुर  जनपद के  बदलापुर विधानसभा से दूसरी बार लगातार भाजपा कोटे से विधायक बने रमेश चंद्र मिश्र के द्वारा आज से शुरू हुए दो दिवसीय बदलापुर महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में केरल के राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय लोकप्रिय विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने 251 जोड़ों का सामूहिक विवाह विधिवत मंत्रोच्चार और अग्निकुंड के सात फेरों के द्वारा संपन्न करवाया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा सामूहिक विवाह के अंतर्गत दिए गए उपहार भी नए जोड़ों को दिए गए जिसमे नई वैवाहिक गृहस्थी शुरू करने से जुड़ी कई चीजे शामिल होती हैं।

विधायक द्वारा महोत्सव को आकर्षक और सफल बनाने के लिए कई फिल्मी, संगीत ,हास्य के प्रसिद्ध कलाकारों को भी आमंत्रित किया है।

देश भर में हर हर शंभू शिव महादेव गीत से ख्याति बटोर चुकी गायिका अभिलिप्सा पांडा, चर्चित हास्य कलाकार और दिवंगत कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव के मित्र एहसान कुरेशी, भोजपुरी फिल्मों की सेलेब्रिटी अभिनेत्री अक्षरा सिंह, फिल्म अभिनेता अली आदि भी इस महोत्सव का हिस्सा बने हैं।

पिछले कुछ वर्षों से हर वर्ष विधायक मिश्र बदलापुर महोत्सव करा रहे हैं।
मुख्य अतिथि व केरल के राज्यपाल सामूहिक विवाह कार्यक्रम देखकर चकित भी हुए और अभिभूत भी। उन्होंने कहा कि उन्हें निमंत्रित किया गया तो यह अंदाजा भी नहीं था कि ऐसा कुछ भी होगा। विधायक मिश्र कितना पुण्यवका काम कर रहे हैं।

रमेश मिश्र ने शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम के आज पहले दिन की कड़ी में महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्यमंत्री और वर्तमान में भाजपा के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष लोकप्रिय उत्तरभारतीय नेता कृपाशंकर सिंह, यूपी से राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव,  मछलीशहर से सांसद बीपी सरोज, राज्यमंत्री असीम अरुण, शाहगंज विधायक रमेश सिंह उपस्थित रहे।

सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी अपनी प्रस्तुति देंगे। कल  उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक , परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह,  जल मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ,आयुष् मंत्री दयाशंकर मिश्र समेत  दिग्गजों के आगमन से कार्यक्रम अधिक रोमांचकारी रहेगा। 
यह आयोजन बदलापुर के सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में हो रहा है। स्थानीय विकास कार्यों की प्रदर्शनी, राज्य सरकार द्वारा चल रहे जन समुदाय के लिए लाभकारी योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी। 

No comments