0 मल्लिकार्जुन खड़गे की हुई कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ताजपोशी/AICC मुख्यालय दिल्ली में हुआ समारोह संपन्न। जिस कांग्रेस को नेहरू, गांधी, आजाद ने संभाला, उसका नेतृत्व करना मेरे लिए गर्व की बात- खड़गे - Khabre Mumbai

Breaking News

मल्लिकार्जुन खड़गे की हुई कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ताजपोशी/AICC मुख्यालय दिल्ली में हुआ समारोह संपन्न। जिस कांग्रेस को नेहरू, गांधी, आजाद ने संभाला, उसका नेतृत्व करना मेरे लिए गर्व की बात- खड़गे

कांग्रेस के दिग्गज नेता और राजसभा में विरोधी पक्ष नेता रहे मल्लिकार्जुन खड़गे ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है।
कल सुबह 10 बजे AICC headquarter दिल्ली में उनकी ताजपोशी का कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंच पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने पुष्पगुच्छ देकर खड़गे का स्वागत किया।

24 वर्षों के अंतराल के बाद कांग्रेस को पहला गैर नेहरू गांधी परिवार से अध्यक्ष मिला है।
खड़गे कल सुबह AICC पहुंचने से पहले महात्मा गांधी, लाला बहादुर शास्त्री, बाबू जगजीवन राम की समाधि स्थल पहुंचे और पुष्प अर्पित किए। खड़गे ने गांधी परिवार के तीन सदस्यों को याद किया, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी इन सभी के  समाधि स्थल भी गए और पुष्प अर्पित किए। 

(मल्लिकार्जुन खड़गे, राज घाट पर महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित करते हुए- सौजन्य, ANI )

AICC हेडक्वार्टर दिल्ली में खड़गे को अध्यक्ष पद के चुनाव में जीत का प्रमाणपत्र अधिकारी मधुसूदन मिस्त्री ने दिया। 
मंच पर खड़गे ने कहा कि जिस 134 साल पुरानी पार्टी को महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी,  सुभाष चंद्र बोस, मौलाना आजाद जैसे नेताओं ने अध्यक्ष पद लेकर संभाला हो, ऐसी पार्टी का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सौभाग्य और गर्व की बात है।
सोनिया गांधी जी ने पार्टी को 22 साल से संभाला है।
आप लोगों ने एक मजदूर गरीब परिवार से आनेवाले मुझ जैसे को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है जिसके लिए मैं हृदय से धन्यवाद करता हूं।

लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाना हमारी प्राथमिकता, बहुत बड़े जिम्मेदारी से मुक्त हुई, रिलीफ महसूस कर रही हूं - सोनिया गांधी
पिछले 22 सालों में मुझसे योग्यता और क्षमता पर जो बन पड़ा, पार्टी के लिए किया है।
खड़गे के अध्यक्ष बनने के बाद मैं बहुत बड़ी जिम्मेदारी से मुक्त हुई हूं। रिलीफ महसूस कर रही हूं। पिछले 22 वर्षों से आप सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं से मुझे जो प्यार दिया है उसके लिए भी आभार व्यक्त करती हूं।
इस समय पार्टी के सामने कई चुनौतियां हैं। कांग्रेस ने पहले भी बड़े बड़े चुनौतियों का सामना किया है। आगे भी करेंगे। हमारे सामने लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाना बड़ी प्राथमिकता है।
मुझे विश्वास है की जमीनी स्तर से जुड़े और गरीब परिवार से संबंधित मल्लिकार्जुन खड़गे अपने दम, मेहनत, लगन से यहां तक पहुंचे हैं, उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी और अधिक मजबूत होगी।

खड़गे ने CWC यानी कांग्रेस वर्किंग कमिटी का ढांचा हटाकर अब स्टीयरिंग कमिटी का गठन किया है जिसमे  सोनिया,  राहुल गांधी, राजीव शुक्ला, प्रदीप तिवारी, सलमान खुर्शीद  समेत 47 नेताओं को सदस्य रूप में शामिल किया है।

No comments