बोईसर MIDC के भगोरिया केमिकल्स में रिएक्टर फटा, तीन मजदूरों की मौत, 12 घायल; 10 वर्षों से कार्यरत है फैक्ट्री
कल शाम 4.20 के लगभग महाराष्ट्र के पालघर जिल्हे के अंतर्गत बोईसर MIDC स्थित भगोरिया केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के कारखाने में केमिकल रिएक्टर में ब्लास्ट हो गया।
फैक्ट्री में उस वक्त 18 मजदूर काम कर रहे थे। तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 12अन्य घायल हो गए जिन्हें नजदीकी शिंदे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ब्लास्ट की तीव्रता इतनी तेज थी की ऊपर की छत भी उड़ गई। यह रिएक्टर गामा एसिड बनाता है जो कपड़ों की डाई में एक मध्यस्थ उपयोगी रसायन है।
पिछले 10 वर्षों से चल रहे इस कारखाने में लगभग 90 मजदूर कार्यरत हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही बोईसर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रदीप कस्बे समेत पुलिस बल , दमकल विभाग के कर्मचारी राहत बचाव कार्य के लिए आ पहुंचे।
प्राथमिक जानकारी में मौजूद कंपनी अधिकारी ने बताया की रिएक्टर वेसल में अधिक दबाव के चलते यह घटना घटी है।
ब्लास्ट उसी समय हुआ जब गामा एसिड बनाने के लिए सोडियम सल्फेट को अमोनिया के साथ मिश्रित किया जा रहा था।
पुलिस टीम इंडस्ट्रियल सेफ्टी एंड हेल्थ डिपार्टमेंट निदेशालय से इस बाबत उचित जानकारी और तकनीकी सहायता लेकर आगे की जांच में जुट गई है।
No comments
Post a Comment