पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर के पास वर्ली में 6 अवैध फ्लैट, भाजपा नेता सोमैया का दावा, दादर पुलिस ने शुरू की पूछताछ, आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया गया
किशोरी पेडनेकर ,मुंबई की तत्कालीन महापौर रही हैं और उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना की बड़ी नेता भी हैं। उद्धव ठाकरे समूह के कई नेताओं पर ईडी का शिकंजा चला है।
अब भाजपा के पूर्व मुंबई सांसद, चार्टर्ड अकाउंटेंट और सनसनी खबरों में रहनेवाले नेता किरीट सोमैया ने अपना मोर्चा किशोरी पेडनेकर के खिलाफ खोला है।
सोमैया का दावा है की वर्ली गोमांतक जनता SRA सोसाइटी में किशोरी जी के पास 6 फ्लैट की पोजिशन अवैध तरीके से है जबकि SRA कार्यालय द्वारा जारी लाभान्वितों की सूची में किशोरी जी का नाम नही है।
2017 के मुंबई मनपा चुनाव में पूर्व महापौर किशोरी ने अपना आधिकारिक कार्यालय का पता वर्ली गोमांतक जनता SRA के छठें महले का दिया था।
कल दादर पुलिस ने किशोरी पेडनेकर को प्राथमिक पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसमे 15 से 20मिनट की पूछताछ की गई थी। आज फिर पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया गया है।
मुंबई पुलिस के उपायुक्त प्रणय अशोक जी ने इस पूछताछ की पुष्टि भी कर दी है।
सोमैया ने कहा है कि इस बारे में उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को भी अवगत कराते हुए मामले की जांच की मांग की है।
सोमैया ने SRA के सी ई ओ को भी लिखा है और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
ट्विटर के माध्यम से सोमैया ने लिखा है, हिसाब तो देना होगा। दादर पोलिस स्टेशन में 12 sra फ्लैट की अवैध रूप से बिक्री, किश कॉरपोरेट कंपनी से जुड़े मामले की जांच भी चल रही है। अब इसमें 6 फ्लैट अवैध तरीके से किशोरी जी के पास होने के आरोपों पर भी पूछताछ शुरू हो गई है।
(मनपा चुनाव 2017 में किशोरी पेडनेकर द्वारा दिए एफिडेविट के दौरान वर्ली SRA ke flat 601का पता )
दादर पुलिस ने कहा है कि कुल 9 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने पैसे तो दिए पर बिल्डिंग में घर उन्हें नही मिले। पेडनेकर के एक करीबी को दादर पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। हालांकि अभी तक किशोरी पेडनेकर का नाम FIR में दर्ज नही किया गया है।
No comments
Post a Comment