0 कांदिवली में एसी 288 बेस्ट बस में लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं, यात्रियों का हंगामा - Khabre Mumbai

Breaking News

कांदिवली में एसी 288 बेस्ट बस में लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं, यात्रियों का हंगामा

मुंबई के कांदिवली उपनगर में कल शाम को एक एयर कंडीशन बस में जिसका मार्ग A 288 कांदिवली से क्रांति नगर है, में आग लग गई।

हालांकि ड्राइवर ने सूझ बूझ से तुरंत बस को यात्रियों से खाली करवा दिया। बस में मौजूद फायर  शामक यंत्र extinguisher का भी प्रयोग किया।
जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस बल और अग्निशमन केंद्र के अधिकारी लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स जंक्शन, कांदिवली पहुंचे। 

इस घटना मे किसी के हताहत होने की खबर नही है। लोकल फायर स्टेशन को इस घटना से संबंधित जानकारी शाम 6.04 पर मिली थी।


मुंबई बेस्ट उपक्रम मुंबई, नवी मुंबई, थाने,मीरा भयंदर समेत कई जगहों पर किफायती दर पर अपनी सेवाएं दे रही है।
इलेक्ट्रिक बसे कॉन्ट्रैक्ट पर ली गई हैं जिसे वेट लीज एग्रीमेंट कहा जाता है।

उपरोक्त बस सी एन जी से चलनेवाली हैं। इस कान्ट्रैक्ट में स्टाफ भी कॉन्ट्रेक्टर द्वारा ही उपलब्ध कराए जाते हैं, बस को बेस्ट संस्थान स्वामित्व में नही लेती है। 
बेस्ट ने 300 इलेक्ट्रिक बसे चलाने की योजना बनाई है।

No comments